Uddhav Thackeray Vs BJP: उद्धव ठाकरे ने की 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी को बताया ‘बाबर जनता पार्टी’

0
743
Uddhav Thackeray Vs BJP: उद्धव ठाकरे ने की 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी को बताया ‘बाबर जनता पार्टी’
Uddhav Thackeray Vs BJP: उद्धव ठाकरे ने की 6 बागी सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग, बीजेपी को बताया ‘बाबर जनता पार्टी’

कहा- अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए
Uddhav Thackeray Vs BJP, (आज समाज) धाराशिव/परभणी: शिवसेना (यूटीबी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उद्धव ने राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर बीजेपी को ‘बाबर जनता पार्टी’ बताया। इसके साथ ही उद्धव ने यूटीबी के बागी 6 सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा, अगर देश में कानून का राज है तो इन सांसदों को अयोग्य ठहराया जाना चाहिए। ये सांसद विकास के लिए नहीं, बल्कि अपने स्वार्थ के लिए गए हैं।

महाराष्ट्र धर्म और मराठी अस्मिता खत्म करना चाहती हैं भाजपा

धाराशिव में उद्धव ने कहा, अगर आपके पास पहले से बहुमत है, तो फिर मेरे सांसदों की जरूरत क्यों पड़ी? यह सिर्फ बगावत नहीं, बड़ा राजनीतिक खेल है। वे महाराष्ट्र, शिवसेना और महाराष्ट्र धर्म को खत्म करना चाहते हैं। इसलिए शिवसेना को तोड़ा जा रहा है। मराठी अस्मिता और छत्रपति शिवाजी महाराज के स्वाभिमान को मिटाना चाहते हैं। सब कुछ गुजरात ले जाना चाहते हैं।

हिंदुत्व की विचारधारा के साथ विश्वासघात, मंदिर को दुकान बना दिया

राम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। यह लंबे संघर्ष के बाद बना है। पहले नारा था मंदिर वहीं बनाएंगे, अब मंदिर में ही लूट हो रही है। मंदिर को दुकान बना दिया गया है। भाजपा ने हिंदुत्व की विचारधारा के साथ भी विश्वासघात किया।

ये भी पढ़ें: साल की बच्ची से दरिंदगी करने वाले 65 साल के भीमराव को फांसी

  • TAGS
  • [post_tags]