Haryana News: चुनाव से पहले चंडीगढ़ में दल-बदल का सिलसिला जारी, अमरजीत गुजराल अकाली दल में हुए शामिल

0
178

Haryana News: चंडीगढ़ में नगर निगम चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में सोमवार को जिला अदालत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अमरजीत सिंह गुजराल अपनी धर्मपत्नी एवं पूर्व पार्षद रविंदर कौर गुजराल सहित अपने कई समर्थकों के साथ शिरोमणि अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने उनका पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके पार्टी में आने से अकाली दल और मजबूत होगी।

‘संगठन को मिलेगी नई ताकत’

इस घटनाक्रम को चंडीगढ़ में अकाली दल के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है। पार्टी की चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष चरनजीत सिंह विली ने कहा कि गुजराल के पार्टी में शामिल होने से संगठन को नई ताकत मिलेगी। इसका सकारात्मक असर आगामी निगम चुनाव में भी देखने को मिलेगा।

‘अकाली दल के पक्ष में नई लहर’

उन्होंने दावा किया कि चंडीगढ़ में अकाली दल के पक्ष में नई लहर शुरू हो चुकी है और आने वाले दिनों में कई अन्य प्रमुख राजनीतिक एवं सामाजिक हस्तियां भी पार्टी में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतना पार्टी का लक्ष्य है। इससे चंडीगढ़ के साथ-साथ पंजाब की राजनीति में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

‘उम्मीदों पर खरे उतरेंगे’

एसजीपीसी की कार्यकारी सदस्य हरजिंदर कौर ने अमरजीत सिंह गुजराल और रविंदर कौर गुजराल का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रविंदर कौर का वार्ड नंबर 23 से विशेष जुड़ाव रहा है और वह इस वार्ड से कई बार पार्षद निर्वाचित हो चुकी हैं। उन्हें उम्मीद है कि गुजराल दंपती क्षेत्र के विकास और लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए काम करेंगे।

  • TAGS
  • [post_tags]