UP News: संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की छत से गिरकर संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान

0
115

UP News: वृंदावन से एक दुखद खबर सामने आई है। संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण महाराज की चौथे फ्लोर से गिरकर संदिग्ध मौत हो गई है। उनकी पहचान मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, वे अचानक छत से नीचे गिर गए। गंभीर स्थिति में उसे तुरंत सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

कमरे में अकेले थे घटना के समय

जानकारी के मुताबिक, यह घटना गुरुवार की शाम की है। गुरु कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल पर बने कमरे में रसिक दुलारी शरण अकेले थे। शाम के समय वह बिल्डिंग की चौथी मंजिल की छत पर पहुंचे थे। कुछ देर बैठने के बाद नीचे छलांग लगा दी। आवाज सुनकर जब तक आश्रम के अन्य लोग दौड़कर पहुंचे। वह खून से लथपथ हालत में जमीन पर पड़े मिले। उन्हें आनन-फानन में गंभीर हालत में सर्वोदय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान

सीओ संदीप सिंह और थाना वृंदावन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल और मृतक के कमरे की बारीकी से पड़ताल की। मौके पर मृतक के कमरे से एक इलेक्ट्रॉनिक ग्राइंडर बरामद हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और मेडिकल जांच में पता चला कि मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट और तेजी से खून बह रहा था। बताया जा रहा है कि उनका प्राइवेट पार्ट कटा हुआ था और काफी ज्यादा खून बह चुका था।

जबलपुर के निवासी थे मृतक

मृतक जबलपुर में पहले बिजली मिस्त्री का काम करता था। उसने सितंबर 2015 में संत प्रेमानंद महाराज से विधिवत दीक्षा ग्रहण की थी, जिसके बाद उसका नाम बदलकर रसिक दुलारी शरण रख दिया गया था। वह जून 2026 से केली कुंज से जुड़ी इसी गुरु कृपा कुंज बिल्डिंग में रह रहा था। इस बहुमंजिला इमारत में प्रेमानंद महाराज से जुड़े लगभग 50 अन्य शिष्य भी रहते हैं।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया शव

संदीप सिंह ने बताया कि सर्वोदय अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों को मध्य प्रदेश में सूचना दे दी गई है।

  • TAGS
  • [post_tags]