यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा सियासी मुकाबला, 10 राज्यसभा सीटों के लिए होगा मतदान, तारीख आई सामने

0
81
यूपी विधानसभा से पहले 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान

नई दिल्ली. देश के दो राज्य उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 11 राज्यसभा सीटों पर 16 अक्टूबर को चुनाव होना है. इन 11 सीटों में से उत्तर प्रदेश की 10 और उत्तराखंड की एक सीट है. उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म रहा है. इसके अलावा एक सीट डॉ. दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद खाली हुई इस पर भी चुनाव होना है.

उत्तर प्रदेश की इन सीटों में फिलहाल भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है. 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी के सांसद हैं. एक सीट समाजवादी पार्टी और एक सीट बहुजन समाज पार्टी के खाते में गया था. बीजेपी के मौजूदा राज्यसभा सदस्यों में बृजलाल, सीमा द्विवेदी, नीरज शेखर, गीता शाक्य, हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह और बीएल वर्मा शामिल हैं. डॉ.दिनेश शर्मा के इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जाना है. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव और बहुजन समाज पार्टी के रामजी गौतम का कार्यकाल भी 25 नवंबर को खत्म होने जा रहा है. माना जा रहा है कि चुनाव के नतीजे राज्यसभा में उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरण पर असर डाल सकते हैं.

बसपा के सामने राज्यसभा में भी शून्य का संकट

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बात करें तो कुल 403 निर्वाचित सीटें हैं. इस समय विधानसभा रिकॉर्ड में बसपा के उमाशंकर सिंह का नाम भी दर्ज है. विधानसभा में जो सीटें खाली हैं और जितने मौजूदा सदस्य संख्या होती है उसके आधार पर राज्यसभा चुनाव का कोटा तय होगा. यदि बसपा के पास विधानसभा में कोई विधायक नहीं रहता है, तो राज्यसभा में उसके मौजूदा एकमात्र सदस्य रामजी गौतम का कार्यकाल समाप्त होने के बाद पार्टी के पास उच्च सदन में कोई सदस्य नहीं बचेगा.

सपा के लिए दो सीटों का गणित

समाजवादी पार्टी के पास विधानसभा में पर्याप्त संख्या होने पर दो राज्यसभा सीटों के लिए दावा बनता है. राज्यसभा चुनाव में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए आवश्यक मतों का गणित मौजूदा प्रभावी विधानसभा सदस्य संख्या पर निर्भर करेगा. ऐसे में सपा के लिए अपने विधायकों को एकजुट रखना अहम होगा.

  • TAGS
  • [post_tags]