Rajasthan Accident: दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत

0
204
Rajasthan Accident
Rajasthan Accident: दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत
  • डिवाइर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से टकराई कार
  • भीषण थी टक्कर, सभी 6 युवकों की मौके पर मौत

Road Accident In Dausa, (आज समाज) जयपुर: राजस्थान के दौसा जिले में एक भीषण सड़क हादसे में छह युवकों की मौत हो गई है। मंगलवार देर रात एक कार के डिवाइडर से टक्कर के बाद ट्रक से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस के अनुसार सभी युवक अभानेरी गांव (Abhaneri Village) में एक कार्यक्रम अटेंड करके लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें : Rajasthan Accident Updates: धौलपुर हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पीएम मोदी ने किया 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान

कार पर से अचानक नियंत्रण खोने का कारण हुआ हादसा

अधिकारियों ने बताया कि कार चला रहे युवक का कार पर से अचानक नियंत्रण खो गया और कार डिवाडर को तोड़ते हुए सामने से आ रहे ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार बुरी तरह क्षेतिग्रस्त हो गई और सभी 6 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें :Rajasthan Accident: जयुपर के पास सड़क हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 5 लोगों की मौत

मृतकों में शामिल

पुलिस के मुताबिक मरने वालों में लोकेश, अंकित, दिलखुश समय सिंह मनीष और नवीन शामिल हैं और सभी दौसा के कल्खो गांव निवासी थे। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच की जा रही है।

तेज रफ्तार हो सकती है हादसे की वजह

शुरुआती जांच के अनुसार आशंका है कि चालक तेज रफ्तार से कार चला रहा होगा। इस कारण उसका वाहन से नियंत्रण खो गया और कार डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई गई। जांच पूरी होने के बाद भी हादसे के सही कारणों का पता चल सकेगा।

यह भी पढ़ें :Rajasthan Accident: दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस पर हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत

  • TAGS
  • [post_tags]