Jaipur Municipal Corporation Results: दोबारा मतदान वाले चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत, 78 वार्डों के साथ भाजपा की बढ़त बरकरार

0
101
जयपुर नगर निगम परिणाम: दोबारा मतदान वाले चारों वार्डों में कांग्रेस की जीत

नई दिल्ली. जयपुर नगर निगम एक बार फिर से चर्चा में है. इसके पीछे की वजह है कुछ वार्ड पर दोबारा से मतदान परिणाम की घोषणा. गुरुवार (17 सितंबर) को जयपुर नगर निगम के चार वार्डों में दोबारा मतदान के परिणाम घोषित किए गए. बताया जा रहा है कि यहां पर वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी सामने आई थी. इन चारों वार्डों में कांग्रेस उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की.

प्रदेश का नगर निगम का चुनाव इस बार काफी ज्यादा चर्चा में रहा. यहां पर चार वार्ड के परिणाम दोबारा से घोषित किए गए. इसमें कांग्रेस की कैलाशी ने वार्ड नंबर 9 में 764 वोटों के अंतर से जीत हासिल की. वार्ड नंबर 18 में वंदिता शर्मा ने 181 वोटों से जीत दर्ज की. रेखा देवी वार्ड नंबर 25 में 397 वोटों के अंतर से विजयी रहीं. वहीं सुरेश यादव ने वार्ड नंबर 34 में 149 वोटों से जीत दर्द करने में कामयाब रहे. इन चार नतीजों के कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद भी भाजपा ही पहले स्थान पर रही. संख्या में उनके इजाफा हुआ लेकिन पार्टी इन चुनाव में दूसरे नंबर पर ही रही.

जयपुर नगर निगम का परिणाम

पुनर्मतदान के परिणाम के बाद 150 वार्डों में कुल स्थिति:

भाजपा: 78 वार्ड

कांग्रेस: 57 वार्ड

निर्दलीय: 15 वार्ड

बुधवार (16 सितंबर) को जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों तथा सुकेत नगरपालिका के कुल 10 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान कराया गया था. इसके पीछे की वजह मतगणना के दौरान ईवीएम में आई तकनीकी खराबी थी. यह कदम राजस्थान के शहरी निकाय चुनावों में सोमवार (14 सितंबर) को उठाया था. इन 10 मतदान केंद्रों में से पांच जयपुर नगर निगम,तीन कोटा नगर निगम,एक जोधपुर नगर निगम और एक सुकेत नगरपालिका में थे. राज्य निर्वाचन आयोग ने बताया कि इन मतदान केंद्रों पर वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम में तकनीकी खराबी से शिकायतें मिली थी.

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव परिणाम

गौरतलब है कि सोमवार को जो राजस्थान के शहरी निकाय चुनाव नतीजे सामने आए थे. इसमें सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पहले नंबर पर रही थी जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर थी. भाजपा ने कुल 4179 वार्डों में जीत हासिल की जबकि कांग्रेस ने 3613 वार्ड जीते. भाजपा ने राज्य की 10 नगर निगमों में से चार में बहुमत हासिल किया. कांग्रेस पार्टी को बीकानेर नगर निगम में बहुमत मिला. झालावाड़ नगर परिषद में भी उसने बड़ी जीत दर्ज की. निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो कुल 2,273 वार्डों में जीत हासिल की.

 

  • TAGS
  • [post_tags]