Rajasthan News: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों से हुआ था विवाद, खनन लीज का मामला

0
78
पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या, ग्रामीणों से हुआ था विवाद

नई दिल्ली. राजस्थान से एक बेहद दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है. बयाना से पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक खनन से जुड़े मामले की वजह से उनकी जान गई. खनन लीज को लेकर ग्रामीणों और पूर्व विधायक के बीच विवाद काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद के बीच देर शाम ग्रामीणों ने कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया.

राजस्थान के पूर्व विधायक अतर सिंह की हत्या का मामला सामने आया है. बयाना में खनन लीज के रास्ते को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक संघर्ष में बदल गया. आरोप है कि गांव के लोगों ने उनके ऊपर हमला किया था. यह हद तक हिंसक था कि इसमें पूर्व बीजेपी विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत हो गई. इस घटना में उनके निजी बॉडीगार्ड के भी गंभीर रूप से घायल होने की खबर है. गंभीर रूप से घायल भड़ाना को इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

इस घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है वो बेहद डरावनी है. उसके मुताबिक पूर्व बीजेपी विधायक पर 50 से अधिक लोगों ने हमला किया था. इस हमले के दौरान अतर सिंह के निजी बॉडीगार्ड गगन शर्मा भी वहां मौजूद थे. उन्होंने हमलावरों से अतर सिंह को बचाने की कोशिश की लेकिन उनको भी मारा पीटा गया. उनको गंभीर रूप से घायल हो गए.

पत्नी के नाम पर थी खनन लीज

आपको बता दें कि मामला वैर थाना क्षेत्र के भौंडा गांव के पास स्थित एक खनन लीज से जुड़ा है. यह लीज पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पत्नी कमलेश भड़ाना के नाम पर थी. बताया जाता है कि इस खदान से ऐसा कीमती पत्थर निकलता है, जिसका इस्तेमाल कांच के लेंस बनाने में किया जाता है. जानकारी के अनुसार, खनन का काम अच्छी तरह चल रहा था। स्थानीय ग्रामीणों को साथ बनाए रखने के लिए भड़ाना ने कुछ स्थानीय नेताओं को खदान में काम देने के साथ ही उन्हें हर महीने पैसे देना भी शुरू कर रखा था.

  • TAGS
  • [post_tags]