7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थी मंजीत कौर, पंजाबी इंफ्लुएंसर मर्डर केस में नया मोड़, ऑटोप्सी रिपोर्ट में खुलासा

0
47
मनजीत की अटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस बात का जिक्र है कि जब उनकी मौत हुई तो वह गर्भवती थीं. 26 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित PGIMER में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.
7 सप्ताह की प्रेग्नेंट थी मंजीत कौर, पंजाबी इंफ्लुएंसर मर्डर केस में नया मोड़

चंडीगढ़. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनजीत कौर के मौत की खबर ने हर तरफ इसे लेकर बहस छेड़ दी थी. अब इससे जुड़ी एक ऐसी बात सामने आई है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. मनजीत की अटोप्सी रिपोर्ट सामने आई है जिसमें इस बात का जिक्र है कि जब उनकी मौत हुई तो वह गर्भवती थीं. 26 अगस्त को चंडीगढ़ स्थित PGIMER में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया.

सोशल मीडिया पर अपने वीडियो के जरिए लोकप्रियता हासिल करने वाली मनजीत कौर का मौत कई सवाल खड़े कर गया. महज 28 साल की इस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. उनके मौत से जुड़ी जो बातें सामने आई है इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि मौत के समय वह करीब सात सप्ताह की गर्भवती थीं. मनजोत के मौत को जुड़ी जांच चल रही है. इस मामले में आरोप है कि चंडीगढ़ से उनका अपहरण किया गया था. इसके बाद मोरिंडा के पास एक सुनसान इलाके में ले जाकर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया. उन्हें करीब दो महीने पहले गंभीर रूप से झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

मनजोत के मामले की जांच चल रही है और पुलिस अब नामजद दो आरोपियों शुभी और पिंडा की तलाश कर रही है. मनजीत की मां कांता देवी ने दोनों के खिलाफ के खिलाफ इस मामले में शिकायत दर्ज कराई थी. उनके ऊपर अपहरण और हत्या समेत धाराओं में मामला दर्ज किया गया. शिकायत में यह बताया गया है कि शुभी और पिंडा दोनों ही मनजीत को जानते थे. आरोप है कि 3 और 4 जुलाई की रात को मनजीत का अपहरण हुआ. चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में उनको मिलने बुलाया गया था.

कथित तौर पर उनके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया. इसके बाद जबरदस्ती किसी वाहन में उनको बैठाया गया. वाहन को मोरिंडा के पास ही जंगलनुमा इलाके में ले जाया गया. आरोप है कि मनजीत को एक पेड़ से बांधा गया और फिर आग के हवाले कर दिया गया. जब इस घटना का पता स्थानीय लोगों को चला तो आकर कंबल की मदद से आग बुझाई. मनजीत को मोरिंडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से उनको मोहाली के मैक्स अस्पताल ले जाया गया. PGIMER चंडीगढ़ में भर्ती में उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।