Chicken Pieces Dispute: पार्टी में ज्यादा चिकन के पीस खाने पर दोस्त की हत्या

0
52
मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज गांव के रहने वाले सीताराम के तौर पर हुई है।
Chicken Pieces Dispute: पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की काननूी कार्रवाई शुरू कर दी है।
Chicken Pieces Dispute: पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की काननूी कार्रवाई शुरू कर दी है।

कर्नाटक के बेलगावी की घटना
Chicken Pieces Dispute, (आज समाज), बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगावी से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पार्टी के दौरान चिकन के टुकड़े को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। यह घटना मुदलागी तालुक के हुनाश्याल पीजी गांव की है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले दो दोस्तों के बीच पार्टी के दौरान शुरू हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के कबीरगंज गांव के रहने वाले सीताराम के तौर पर हुई है। वह मुदलागी की प्रिया स्टील कंपनी में काम करता था, साथ ही आरोपी अरुण कुमार भी वहीं काम करता था, जो कबीरगंज का ही रहने वाला है।

चिकन को टुकड़ों को लेकर हुई बहस

पुलिस के अनुसार, दोनों दोस्त एक साथ पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान थाली में रखे चिकन को टुकड़ों को लेकर दोनों के बीच बहस छिड़ गई। आरोपी अरुण का आरोप था कि सीताराम उससे ज्यादा चिकन के टुकड़े खा रहा है। देखते ही देखते यह मामूली नोक-झोंक इतनी बढ़ गई कि गुस्से में आकर अरुण ने चाकू निकालकर सीताराम के सीने में घोंप दिया।

खुद अस्पताल लेकर पहुंचा

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मामले को छिपाने की साजिश रची। वह गंभीर रूप से घायल हुए सीताराम को तुरंत गोकक सरकारी अस्पताल ले गया। वहां उसने डॉक्टरों से झूठ बोला कि सीताराम किसी इमारत से गिरकर घायल हुआ है। अस्पताल प्रशासन और पुलिस को आरोपी की कहानी पर शक हुआ।

आरोपी गिरफ्तार

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब अरुण को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उधर, अस्पताल में इलाज के दौरान सीताराम ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की काननूी कार्रवाई शुरू कर दी है।