Amritsar Crime News : अमृतसर की युवती की टोरंटो में हत्या, हैरान कर देगी वारदात की वजह

0
105
Amritsar Crime News : अमृतसर की युवती की टोरंटो में हत्या, हैरान कर देगी वारदात की वजह
Amritsar Crime News : अमृतसर की युवती की टोरंटो में हत्या, हैरान कर देगी वारदात की वजह

मृतका के परिजनों का आरोप, युवती पर शादी का दबाव बना रहा था आरोपी, बात न मानने पर मार दी गोली

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : मूल रूप से पंजाब के अमृतसर की युवती की कनाडा के टोरंटो शहर में गोली मारकर हत्या करन का मामला सामने आया है। युवती कुछ साल पहले ही स्टडी वीजा पर कनाडा गई थी। आरोपी भी भारतीय मूल का ही है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शरणदीप और युवती नवनीत कौर कनाडा में एक ही जगह पर काम करते थे। आरोपी शादीशुदा था और वह नवनीत पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। जिसके बारे में युवती ने अपने परिजनों से बात भी की थी। युवती दहशत में थी और कुछ समय पहले ही पंजाब आई थी। वहीं कनाडा पुलिस ने आरोपी पर फर्स्ट डिग्री मर्डर और कोर्ट की अंडरटेकिंग का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है।

आरोपी ने इस तरह दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के मुताबिक दोनों के बीच कुछ देर बातचीत हुई। उसके बाद युवक ने युवती पर गोली चला दी। फिर वह मौके से फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करार दिया है। वहीं परिजनों का आरोप है कि युवक शादीशुदा होने के बावजूद युवती पर जबरन शादी का दबाव बना रहा था। इसी वजह से वह कुछ महीने पहले पंजाब भी लौट आई थी। इनकार करने पर उसने युवती की हत्या कर दी।

पहले की युवती से बात, फिर मार दी गोली

पुलिस के मुताबिक टोरंटो के हंबरवुड बुलेवार्ड और रेक्सडेल बुलेवार्ड (आर्बरवुड ड्राइव) इलाके में यह वारदात सुबह करीब 7:23 बजे हुई। आरोपी का नाम शरणदीप सिंह (37) है। पुलिस के अनुसार, वारदात से पहले आरोपी और नवनीत कौर के बीच कुछ देर बातचीत हुई। इसके बाद उसने युवती पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही आपातकालीन टीम मौके पर पहुंची और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। बाद में ओंटारियो प्रांतीय पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ब्रैम्पटन का रहने वाला है।

युवती ने पहले भी की थी पुलिस से शिकायत

परिजनों का दावा है कि नवनीत ने आरोपी की हरकतों की शिकायत कनाडा पुलिस से भी की थी। इसके अलावा भारत में आरोपी के परिवार से संपर्क कर बताया गया था कि उनका बेटा युवती को लगातार परेशान कर रहा है। परिवार के अनुसार, आरोपी के परिजनों ने भी माना था कि वे खुद उसके व्यवहार से परेशान हैं। उनका कहना है कि यदि शिकायत को समय रहते गंभीरता से लिया जाता और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होती, तो शायद इस घटना को रोका जा सकता था।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather News : पंजाब में कल से भारी बारिश का अलर्ट, जाने किन जिलों में होगी मुसलाधार बारिश

  • TAGS
  • [post_tags]