Punjab Breaking News : पंजाब को हर हाल में अपराध मुक्त करेंगे : डीजीपी

0
193
Punjab Breaking News : पंजाब को हर हाल में अपराध मुक्त करेंगे : डीजीपी
Punjab Breaking News : पंजाब को हर हाल में अपराध मुक्त करेंगे : डीजीपी

मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए आॅपरेशन प्रहार-2 शुरू किया

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने आज वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए 72 घंटे के आॅपरेशन प्रहार-2 की शुरुआत करते हुए कहा कि पंजाब को हर हाल में अपराध मुक्त किया जाएगा। इस दौरान पंजाब डीजीपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित भी किया।

डीजीपी गौरव यादव, जिनके साथ विशेष डीजीपी कानून एवं व्यवस्था अर्पित शुक्ला, एडीजीपी एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नीलाभ किशोर और इंटेलिजेंस प्रमुख डॉ. सुखचैन सिंह गिल भी मौजूद थे। डीजीपी ने बताया कि आॅपरेशन प्रहार-2 सोमवार से बुधवार तक चलेगा और इसकी प्रभावी निगरानी के लिए पंजाब पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारियों को तैनात किया गया है।

20 दिन में 17,603 जगह की छापेमारी

गैंगस्टरां ते वार मुहिम के पिछले 20 दिनों के परिणाम साझा करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पुलिस टीमों ने पूरे राज्य में 17,603 छापेमारी कीं और 5,290 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनमें गैंगस्टर और उनके सहयोगी शामिल हैं। इनके कब्जे से 128 हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा 2,973 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियातन कार्रवाई की गई, जबकि 5,413 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। उन्होंने बताया कि 344 भगोड़े अपराधी (प्रॉक्लेम्ड आॅफेंडर/पीओ) भी गिरफ्तार किए गए।

पुलिस अधिकारियों को सौंपी नई जिम्मेदारी

पुलिस जिलों में प्रभावी निगरानी के लिए स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी और डीआईजी रैंक के अधिकारियों को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है और सख्त निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या चूक के लिए संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे। राज्य भर में पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने और अपराध निपटान व्यवस्था को मजबूत करने के लिए डीजीपी ने बताया कि सभी सीपी/एसएसपी और रेंज आईजीपी/डीआईजी को पूर्ण तैयारी के लिए स्टैंडर्ड आॅपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) भी जारी की गई है।

उन्होंने कहा कि सीपी/एसएसपी को जांच की निगरानी करने और जघन्य अपराधों का पता लगाने के लिए सभी महत्वपूर्ण अपराध संभावित स्थानों का व्यक्तिगत निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सभी जिला प्रमुखों को भीड़-भाड़ वाले इलाकों और हॉटस्पॉट क्षेत्रों में व्यक्तिगत दौरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि पुलिस की मौजूदगी और जनता का भरोसा बढ़े।

ये भी पढ़ें : Amritsar Crime News : अमृतसर से पाकिस्तानी जासूस गिरफ्तार

  • TAGS
  • [post_tags]