Punjab Elections : पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

0
157
Punjab Elections : पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी
Punjab Elections : पंजाब में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान जारी

दोपहर 12 बजे तक 31.6 प्रतिशत मतदान हुआ, कई जगह पर छिटपुट हिंसा की खबरें

Punjab Elections (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में आज 8 नगर निगमों, 75 नगर कौंसिल और 20 नगर पंचायतों के लिए भी मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए पहले ही पुख्ता प्रबंध कर लिए थे। हालांकि विधानसभा या फिर लोकसभा चुनाव के उल्ट इस बार वोटिंग ईवीएम से न होकर बेल्ट पेपर से हो रही है। वोटिंग के चलते आज पंजाब के सरकारी छुट्टी है।

इसके अलावा शराब बिक्री पर भी रोक लगाई गई है। वोटिंग में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए 35 हजार पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं। वहीं दूसरी तरफ राज्य में कई जगह से छिटपुट हिंसा की खबरें सामने आ रहीं हैं। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक 12 बजे तक 31.6% वोटिंग हुई। सुबह 8 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में 7,555 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं।

कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला, पीजीआई रेफर

वोटिंग के दौरान लुधियाना के रायकोट में आप और कांग्रेस वर्करों में टकराव हो गया। इसमें कांग्रेस वार्ड नंबर-4 से कांग्रेस उम्मीदवार जगदेव सिंह जग्गा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कांग्रेस का आरोप है कि आप विधायक हाकम ठेकेदार के समर्थकों ने कांग्रेस उम्मदीवार के हाथ-पैर तोड़ दिए हैं। खन्ना में भी कांग्रेस और आप वर्करों के बीच बहस हुई है।

फरीदकोट में भाजपा पर लगे आरोप

फरीदकोट में आप विधायक गुरदित्त सेखों ने आरोप लगाया कि भाजपा वोटरों को लाने के लिए आर्मी की स्कूल बस का इस्तेमाल कर रही है। इसको लेकर वहां हंगामा हुआ। चुनाव को लेकर पूरी सख्ती बरती गई है। राज्य चुनाव आयोग ने 9 चीजों को अंदर ले जाने पर रोक लगा दी है। यहां तक कि स्विच आॅफ मोबाइल भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : Chandigarh Crime News : 1.5 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर काबू

  • TAGS
  • [post_tags]