Punjab Crime News : पिस्तौल सहित बब्बर खालसा के दो आतंकी काबू

0
471
Punjab Crime News : पिस्तौल सहित बब्बर खालसा के दो आतंकी काबू
Punjab Crime News : पिस्तौल सहित बब्बर खालसा के दो आतंकी काबू

विदेश में बैठे गोपी नवांशहरिया और जस्सी कुलाम के निर्देश पर कर रहे थे काम : डीजीपी

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : अपराधियों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में काउंटर इंटेलिजेंस ( सीआई) जालंधर ने सीआई एसएएस नगर के साथ सांझा आप्रेशन में हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस स्टेशन पर आरडीएक्स- आधारित इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) धमाके में शामिल दो मुख्य दोषियों को गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान महावीर उर्फ बच्चा और मनप्रीत उर्फ मनी के तौर पर हुई है, दोनों एसबीएस नगर के रहने वाले हैं। आॅपरेशन दौरान उनके कब्जे में से एक 9 एमएम गलौक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

इस तरह दे रहे थे अपराध को अंजाम

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि आरोपी पाबंदीशुदा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के साथ जुड़े विदेश आधारित मास्टरमाईंड गोपी नवांशहरिया, जस्सी कुलाम और शुशांत चोपड़ा के निदेर्शों पर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर अपने साथियों के साथ मिलकर आरडीएक्स-आधारित आईईडी और हैड ग्रनेड वाली खेप प्राप्त की थी। गौरतलब है कि गिरफ्तार किए दोषियों की तरफ से 1 जनवरी, 2026 को हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ पुलिस थाने पर धमाके के लिए इस्तेमाल एक आईईडी (आरडीएक्स) भी इन खेप में से ही था।

मामले में छह आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके

डीजीपी ने बताया कि उनके छह आरोपियों को पहले ही पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जो आतंकवादी हार्डवेयर प्राप्त करके आगे स्पलाई कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों की गिरफ्तारी के साथ पूरे माड्यूल का पर्दाफाश हो गया है। इस संबंधी बीएनएस और आर्मज एक्ट की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मोहाली के पुलिस स्टेशन स्टेट स्पेशल आप्रेशन सेल (एसएसओसी) में केस दर्ज किया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]