Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों सहित तीन बदमाश काबू

0
276
Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों सहित तीन बदमाश काबू
Amritsar Crime News : अमृतसर में हथियारों सहित तीन बदमाश काबू

गिरफ्तार आरोपी विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर करने वाले थे वारदात

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) अमृतसर ने अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल से जुड़े तीन आरोपियों को तीन विदेशी पिस्तौलों सहित गिरफ्तार कर इस मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान मनी, निवासी बागवानपुर, अमृतसर, सहजपाल सिंह, निवासी गांव विचोआ, अमृतसर तथा दिलजनप्रीत सिंह, निवासी गांव शहजादा, अमृतसर के रूप में हुई है।

बरामद किए गए हथियारों में दो 9 एम.एम. पिस्तौल और एक .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं, जिनके साथ 15 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस टीमों ने उनका स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी02 ईटी 8857) भी जब्त किया है, जिसका उपयोग अवैध हथियारों की ढुलाई के लिए किया जा रहा था।

विदेश गैंगस्टरों से सीधे संपर्क में थे आरोपी

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी विदेशी गैंगस्टरों के निदेर्शों पर काम कर रहे थे और कथित तौर पर किसी गंभीर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। कार्रवाई से संबंधित विवरण साझा करते हुए उन्होंने बताया कि पुलिस को वांछित अपराधी मनी और उसके साथियों के पास अवैध हथियार होने तथा इलाके में आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बनाए जाने के संबंध में पुख्ता सूचना मिली थी। इस पर कार्रवाई करते हुए सी.आई. अमृतसर की टीमों ने आरोपियों को उस समय घेर लिया, जब वे अमृतसर, फतेहगढ़ चूड़ियां रोड पर गांव मुरादपुरा की ओर जा रहे थे।

आरोपियों से पूछताछ कर रही पुलिस

डीजीपी ने कहा कि इस मामले में पूरी सप्लाई चेन का पता लगाने तथा आगे-पीछे के सभी संबंधों, जिनमें सीमा पार के संभावित संपर्क भी शामिल हैं, को स्थापित करने के लिए आगे की जांच की जा रही है। इस संबंध में आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 25(1)(ए) तथा बीएनएस एक्ट की धारा 61(2) के तहत पुलिस थाना स्टेट स्पेशल आॅपरेशन सेल, अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

  • TAGS
  • [post_tags]