पाकिस्तानी तस्कर के साथ सीधे संपर्क में थे आरोपी, ड्रोन के द्वारा प्राप्त कर रहे थे नशीले पदार्थों की खेप
Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : काउंटर इंटेलीजैंस ( सीआई) अमृतसर ने नशा तस्करी के साथ जुड़े मॉड्यूल के तीन सदस्यों को 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई (क्रिस्टल मेथामफेटामाईन) बरामद करके, इस गिरोह का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरेक्टर जनरल आफ पुलिस ( डीजीपी), पंजाब गौरव यादव ने साझा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान फिरोजपुर के गांव सुरसिंह वाला के निवासी प्रताप सिंह, अमृतसर के गांव कोहाला के निवासी अजैपाल सिंह और अमृतसर के गांव ख्याला कलां के निवासी जोबनदीप सिंह के तौर पर हुई है।
पुलिस टीमों ने नशीले पदार्थों की खेप बरामद करने के अलावा आरोपियों के दो वाहन भी जब्त किए हैं जिनका प्रयोग ये लोग नशा तस्करी के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी, प्रताप सिंह और अजैपाल सिंह पाकिस्तानी तस्कर के सीधे संपर्क में थे। उन्होंने कहा कि गिरफ़्तार किए गए आरोपी अमृतसर के गांव अटलगढ़ और रतन के बाड़ वाले क्षेत्र से ड्रोन के द्वारा सरहद पार तस्करी की खेप प्राप्त कर रहे थे और उनको राज्य में आगे अन्य को यह नशीले पदार्थ स्पलाई करने का काम सौंपा गया था।
इस तरह मिली पुलिस को सफलता
इस कार्रवाई संबंधी विस्तृत जानकारी साझा करते उन्होंने कहा कि सीआई अमृतसर को पुख्ता खुफिया जानकारी मिली थी कि प्रताप सिंह और अजैपाल सिंह को हाल ही में ड्रोन के द्वारा नशीले पदार्थों की एक बड़ी खेप मिली है और वह इस खेप को गांव स्तर में श्मशानघाट की पानी वाली टैंकी नजदीक अपने साथी जोबनदीप सिंह तक पहुंचाने जा रहे है। उन्होंने कहा कि तेजी के साथ कार्यवाही करते सी.आई. अमृतसर की पुलिस टीम ने उस जगह पर छापा मारा और तीनों शक्कियों को 6 किलो हेरोइन और 6 किलो आईसीई सहित गिरफ़्तार किया। डीजीपी ने कहा कि मामले में पूरे गिरोह का पदार्फाश करने के लिए अगले- पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच की जा रही है और अन्य गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : टाटा स्टील प्लांट में 2500 युवाओं को मिलेगा रोजगार : सीएम


