कहा, साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में नाम देना सिख रिवाजों और सिद्धांतों के साथ मेल नहीं खाता
Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि समूचा सिख भाईचारा साहिबजादों का सम्मान करता है और उन्हें बाबा का खिताब देता है क्योंकि साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के साहिबजादों ने छोटी उम्र में ही बड़ी और महान कुर्बानियां दी थीं। साहिबजादों की अनुपम शहादत किसी एक देश, भाईचारे या एक विचारधारा तक सीमित नहीं है।
स्पीकर संधवां ने कहा कि हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की राष्ट्र स्तर पर साहिबजादों की शहादत मनाने की भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन साहिबजादों की शहादत को वीर बाल दिवस के रूप में याद करना सिख धर्म की परंपराओं और सिद्धांतों से मेल नहीं खाता। हमें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री सिख भाईचारे की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए साहिबजादों के शहीदी दिवस के नाम संबंधी उचित फैसला लेंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह साहिबजादों की शहादत की वीर गाथा हमारे बच्चों के मनों में बसेगी और साथ ही राष्ट्र की भावनाओं का सम्मान भी कायम रहेगा।
पंजाब के तीन शहर पवित्र नगर घोषित
पंजाब सरकार ने प्रदेश के तीनों तख्तों अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को आधिकारिक रूप से पवित्र नगरी घोषित कर दिया है। इस संबंध में रविवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि अब इन तीन शहरों का संपूर्ण विकास होगा। तीन तख्तों के लिए श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए ई-रिक्शा और शटल बस सेवा सरकार की तरफ से चलाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि बहुत पहले यह हो जाना चाहिए था जो अब आप सरकार ने किया है। अमृतसर, आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो पंजाब में सिखों की आस्था के बड़े केंद्र हैं। सिख पंथ के पांच तख्तों में तीन इन्हीं शहरों में हैं। अमृतसर में श्री अकाल तख्त साहिब, श्री आनंदपुर साहिब में स्थित श्री केसगढ़ साहिब और तलवंडी साबो स्थित श्री दमदमा साहिब। इनके आध्यात्मिक गलियारे अब पवित्र नगरी कहलाएंगे।
ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : ग्रामीण विकास में सरपंचों की भूमिका अहम : सीएम


