Punjab News Update : पंजाब में दिख रहा शिक्षा क्रांति का असर : बैंस

0
1582
Punjab News Update : पंजाब में दिख रहा शिक्षा क्रांति का असर : बैंस
Punjab News Update : पंजाब में दिख रहा शिक्षा क्रांति का असर : बैंस

कहा, आज प्रदेश का ऐसा कोई स्कूल नहीं जहां बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते हों

Punjab News Update  (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने प्रदेश में शिक्षा क्रांति की शुरूआत करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हुए कहा कि प्रदेश के हर स्कूल में अब शिक्षा क्रांति का साफ असर देखा जा सकता है। इसकी मिसाल देते हुए उन्होंने कहा कि आज पंजाब का एक भी सरकारी स्कूल ऐसा नहीं है जहाँ कोई बच्चा जमीन पर बैठकर शिक्षा प्राप्त करता हो।

साल 2022 में सरकारी स्कूलों के 28 लाख बच्चों में से चार लाख बच्चे जमीन पर बैठकर पढ़ते थे। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों की लड़कियों के लिए बसों की सुविधा प्रदान की गई और 10,000 विद्यार्थियां इससे यात्रा कर रही हैं।

पूर्व सैनिकों को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भर्ती किया

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पहली बार सरकारी स्कूलों की सुरक्षा के लिए पूर्व सैनिकों को सिक्योरिटी गार्ड के रूप में भर्ती किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में प्रिंसिपल नियुक्त किए जा चुके हैं। श्री बैंस ने मुख्यमंत्री द्वारा नौवें पातशाह श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस के ऐतिहासिक अवसर को व्यापक स्तर पर मनाने तथा शहीदी सभा के अवसर पर विशेष प्रबंध करने का भी जिक्र किया।

विदेशों में ट्रेनिंग हासिल कर रहे शिक्षक

उन्होंने कहा कि आज पंजाब के सरकारी स्कूलों के शिक्षक विश्व स्तर की ट्रेनिंग प्राप्त शिक्षक हैं। उन्होंने कहा कि 234 प्रिंसिपलों और शिक्षा अधिकारियों ने सिंगापुर में विश्व स्तर की ट्रेनिंग प्राप्त की है, 249 हेड टीचर्स ने आईआईएम अहमदाबाद में एडवांस्ड कोचिंग प्राप्त की है तथा 216 प्राइमरी शिक्षकों ने फिनलैंड की तुर्कू यूनिवर्सिटी में विशेष ट्रेनिंग प्राप्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाए हैं, जिनकी चर्चा अब पूरे देश में हो रही है।

भगवंत सिंह मान ने कहा कि प्रदेश में 118 स्कूल आॅफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन स्कूलों को गरीब बच्चों के सुनहरे भविष्य की शानदार शुरूआत के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली विद्यार्थियों को फ्री यूनिफॉर्म प्रदान की जा रही हैं तथा विशेष रूप से लड़कियों के लिए फ्री स्कूल बस सेवा शुरू की गई है ताकि कोई भी लड़की शिक्षा से वंचित न रहे।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : चार साल में 61 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली : मान

  • TAGS
  • [post_tags]