द ग्रेट खली ने वीरवार को बलाचौर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अशोक बाठ के लिए रोड शो करके मांगे वोट
ग्रेट खली ने कहा कि नया पंजाब बनाने के लिए भाजपा का साथ दे
पंजाब में भाजपा के सहयोग के बिना नहीं बन पाएगी कोई भी सरकार
The Great Khali Sought Votes : जिला नवांशहर की सबसे हॉट सीट बनी हुई है बलाचौर विधानसभा सीट। बलाचौर गुर्जर समाज के बाहुल वोटर इलाका है। भारतीय जनता पार्टी इस सीट को हर हाल में जीतना चाहती है। इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,उपाध्यक्ष राष्ट्रीय अविनाश राय खन्ना, श्रीमती लेखी के बाद भाजपा नेता ग्रेट खली पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने बलाचौर पहुंचे।
वीरवार को द ग्रेट खली ने बलाचौर के सिटी बलाचौर, देहात, में रत्तेवाल पोजेवाल खुर्दा काठगढ़ क्षेत्र में वोटरों से तालमेल किया। लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट करने के लिए प्रेरित किया। क्षेत्र के नौजवानों ने ग्रेट खली के साथ सेल्फी भी ली। तृतीय बाल बलाचौर, काठगढ़ में लोगों को संबोधित करते हुए ग्रेट खली ने कहा कि अब पंजाब में बदलाव का दौर चल रहा है लोग भाजपा के पक्ष में है। उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा के बिना किसी की भी सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने बलाचौर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से कहा कि भाजपा का साथ दें अपने क्षेत्र का विकास कार्रवाए।
प्रचार में शामिल
इस मौके पर उनके साथ वीरेंद्र को थांदी, बरिंदर राणा, अजय कटारिया, पार्टी के उम्मीदवार अशोक बाठ, सुभाष बाठ, संजीव भारद्वाज, सुदेश शर्मा, कविता भारद्वाज, गुलशन कुमार बडयाल ,संतोष कुमार, रोड शो में शामिल थे।
फोटो कैप्शन बलाचौर में भाजपा उम्मीदवार अशोक बाठ के लिए प्रचार करते हुए ग्रेट खली।