Punjab CM News : पंजाब में बदला माहौल अब दुनिया के बड़े समूह कर रहे निवेश : मान

0
146
Punjab CM News : पंजाब में बदला माहौल अब दुनिया के बड़े समूह कर रहे निवेश : मान
Punjab CM News : पंजाब में बदला माहौल अब दुनिया के बड़े समूह कर रहे निवेश : मान

1,116 करोड़ रुपए की लागत वाले वर्धमान-आईची स्टील फोर्जिंग प्लांट का सीएम ने रखा नींव पत्थर

Punjab CM News (आज समाज), लुधियाना : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने कहा कि आज पंजाब में विश्व के बड़े समूह निवेश कर रहे हैं। यह निवेश पंजाब के कुशल श्रमिकों, वर्क कल्चर और औद्योगिक क्षमता में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के विश्वास को दर्शाता है। मान ने कहा कि पंजाब इंडस्ट्रियल एंड ट्रेड डेवलपमेंट पॉलिसी क्षेत्रीय नीतियों के माध्यम से सहायता प्रदान करती है और एडवांस्ड मैन्युफैक्चरिंग, निर्यात, प्रौद्योगिकी, रोजगार और टिकाऊ औद्योगिक विकास को प्रोत्साहित करती है।

निवेशकों को उनके प्रोजेक्ट्स के दौरान स्पष्ट नीतियां, तुरंत फैसले और पूर्ण सहयोग मिलना चाहिए। मान जापान की आईची स्टील की भागीदारी के साथ वर्धमान स्पेशल स्टील्स द्वारा स्थापित किए जा रहे देश के अपनी तरह के पहले 1,116 करोड़ रुपए के फोर्जिंग और मशीनिंग यूनिट के नींव पत्थर रखने के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने इसे पंजाब के औद्योगिक विकास और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में बड़ा प्रोत्साहन बताया। यह प्रोजेक्ट 500 से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार प्रदान करेगा।

दो हजार लोगों को मिलेगी नौकरियां

मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि वर्धमान-आईची के प्रोजेक्ट के भविष्य के विस्तार से अन्य 2,000 लोगों के लिए नौकरियों के अवसर पैदा हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि कंपनियों द्वारा पंजाब के अनुकूल औद्योगिक माहौल को देखते हुए निवेश को 500 करोड़ रुपए के शुरूआती समझौते से बढ़ाकर 1,116 करोड़ रुपए किया गया है, जो राज्य की उद्योग-अनुकूल नीतियों में बढ़ते वैश्विक विश्वास को दर्शाता है। यह प्लांट घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के लिए उच्च-मूल्य वाले आॅटोमोबाइल पार्ट्स का निर्माण करेगा, जबकि पंजाब की नई औद्योगिक नीति ह्यसिंगल-विंडो, सिंगल-पेनह्ण प्रणाली के माध्यम से 45 दिनों के अंदर सभी मंजूरियों को सुनिश्चित करती है।

पंजाब में नए औद्योगिक युग की शुरुआत

सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह प्रोजेक्ट पंजाब के औद्योगिक क्षेत्र के लिए नए युग की शुरुआत है। यह राज्य के आर्थिक विकास को प्रोत्साहन देने के साथ-साथ 500 से अधिक युवाओं को सीधा रोजगार प्रदान करेगा। वर्धमान न केवल अग्रणी औद्योगिक समूह है, बल्कि पंजाब की विकास गाथा का महत्वपूर्ण हिस्सा भी है, जो लगभग चार दशकों से राज्य में काम कर रहा है। वर्धमान और आईची स्टील के बीच भागीदारी भरोसे, प्रौद्योगिकी और लंबे समय के दृष्टिकोण पर आधारित है।

ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : पंजाब यूनिवर्सिटी में पीएचडी स्कॉलर की करंट से मौत

  • TAGS
  • [post_tags]