Punjab CM News : शॉर्टकट की जगह मेहनत से आगे बढ़ें छात्र : मान

0
200
Punjab CM News : शॉर्टकट की जगह मेहनत से आगे बढ़ें छात्र : मान
Punjab CM News : शॉर्टकट की जगह मेहनत से आगे बढ़ें छात्र : मान

कहा, गरीबी और सामाजिक असमानताओं को समाप्त करने का एकमात्र साधन शिक्षा

Punjab CM News (आज समाज), जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने स्कूली छात्रों से अपील की है वे सफलता के लिए शार्टकट को छोड़कर कठिन परिश्रम करके जीवन में सफलता हासिल करें। मान ने कहा कि छात्रों और उनके अभिभावकों के सपने साकार करने के लिए राज्य सरकार विश्व स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों का निर्माण कर रही है, ताकि पंजाब के हर क्षेत्र से प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का समान अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा स्थापित स्कूल आॅफ एमिनेंस विद्यार्थियों के लिए एक मजबूत मंच के रूप में उभर रहे हैं, जो उनके भविष्य को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके सपनों को साकार करने के लिए नए अवसर प्रदान कर रहे हैं। आदमपुर स्थित स्कूल आॅफ एमिनेंस में विद्यार्थियों के साथ बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गरीबी और समाज में मौजूद असमानताओं को खत्म करने का सबसे प्रभावी साधन शिक्षा ही है।

राज्य भर में बनाए जा रहे स्कूल आॅफ एमिनेंस

मान ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक बदलाव लाने के उद्देश्य से राज्य भर में स्कूल आॅफ एमिनेंस की स्थापना की गई है। उन्होंने बताया कि ये हाई-टेक स्कूल अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस हैं, ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ आधुनिक संसाधनों का लाभ मिल सके और वे जीवन के हर क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये संस्थान विद्यार्थियों के भविष्य को बेहतर बनाने और उन्हें नई संभावनाओं से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

केवल मुफ्त योजनाओं से नहीं सुधर सकता जीवन स्तर

पंजाब सरकार द्वारा शिक्षा को प्राथमिकता देने के विषय में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने इस क्षेत्र को सर्वोच्च महत्व दिया है और युवाओं का भविष्य संवारने के लिए कई अभिनव कदम उठाए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल मुफ्त योजनाएँ या रियायती कार्ड गरीबी और सामाजिक बुराइयों को समाप्त नहीं कर सकते। शिक्षा ही वह माध्यम है जो लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाकर उन्हें गरीबी के चक्र से बाहर निकाल सकती है।

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करने और जीवन में समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयास और लगन से ही उत्कृष्टता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे शॉर्टकट अपनाने के बजाय जमीनी स्तर पर मेहनत करने की आदत विकसित करें, क्योंकि वास्तविक सफलता उन्हीं को मिलती है जो धैर्य और परिश्रम के साथ आगे बढ़ते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन बारिश की संभावना

  • TAGS
  • [post_tags]