Punjab Breaking News : हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार, चार की मौत

0
143
Punjab Breaking News : हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार, चार की मौत
Punjab Breaking News : हादसे का शिकार हुई तेज रफ्तार कार, चार की मौत

हादसे के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार, काटकर निकाले चारों युवकों के शव

Punjab Breaking News (आज समाज), पठानकोट : पंजाब में मंगलवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा तेज रफ्तार कार के किसी बड़े वाहन को पीछे से टक्कर मारने के चलते हुए। हालांकि आसपास के लोगों या पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही दूसरा वाहन मौके से जा चुका था। जिससे यह स्पष्ट नहीं हो सका कि हादसा किस वाहन से कार के टकराने के चलते हुआ। हादसा इतना खतरनाक था कि चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई और उनके शवों को कटर से काटकर बाहर निकाला गया। चारों के शव ड्राइवर सीट पर फंसे हुए थे।

पठानकोट निवासी थे सभी युवक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शवों को कब्जे में लेकर पॉस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कार में सवार सभी युवक पठानकोट के रहने वाले थे। इनमें से एक युवक की पहचान हो चुकी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे जोरदार धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि आॅल्टो कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

युवक कार में सवार होकर पठानकोट की तरफ आ रहे थे। मृतकों में से एक की पहचान भदरोआ स्थित टीचर कॉलोनी निवासी 31 वर्षीय विक्रम उर्फ विक्की के रूप में हुई है। वह पठानकोट में स्लीपवेल मैट्रेस के शोरूम में काम करता था और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घूमने गया था। विक्की के 2 बच्चे हैं।

हादसे कैसे हुआ यह अभी स्पष्ट नहीं

एएसआई दलजीत सिंह के मुताबिक, हादसा कैसे हुआ या किस वाहन ने टक्कर मारी, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटनास्थल की स्थिति को देखकर आशंका जताई जा रही है कि तेज रफ्तार आॅल्टो कार सड़क किनारे खड़े या जा रहे किसी अज्ञात भारी वाहन, जैसे ट्रक या ट्राले, के पीछे जा टकराई। फिलहाल 3 युवकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

  • TAGS
  • [post_tags]