Amritsar Crime News : 4 किलो हेरोइन, 1 किलो आईसीई सहित सात तस्कर पकड़े

0
248
Amritsar Crime News : 4 किलो हेरोइन, 1 किलो आईसीई सहित सात तस्कर पकड़े
Amritsar Crime News : 4 किलो हेरोइन, 1 किलो आईसीई सहित सात तस्कर पकड़े

पकड़े गए आरोपी पाकिस्तान से मंगवाते थे नशा व हथियार, एक ग्लोक पिस्तौल भी बरामद

Amritsar Crime News (आज समाज) अमृतसर : अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए सीमा पार से चल रहे नशा व हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने सात आरोपियों को 4.075 किलोग्राम हेरोइन, 1 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (आईसीई) और एक 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान अमृतसर के गांव जसरोर के जजबीर सिंह उर्फ जज (21), अमृतसर के अजनाला के जसपाल सिंह उर्फ जस्स (22), गुरदासपुर के गांव लोपां के अनमोलप्रीत सिंह (19), गुरदासपुर के गांव संदलपुर के हरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा (32), गुरदासपुर के गांव संदलपुर के तरुनप्रीत सिंह (20), अमृतसर के गांव बुआ नंगली के देविंदर सिंह उर्फ बाऊ (33) तथा अमृतसर के गांव बुआ नंगली के मनदीप सिंह (24) के रूप में हुई है।

पूरे राज्य में जुड़े थे आरोपियों के तार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि ये नशीले पदार्थ पाकिस्तान से तस्करी कर हैंडलरों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से स्थानीय मॉड्यूलों के जरिए पूरे राज्य में वितरित किए जा रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले में आगेझ्रपीछे के सभी संबंधों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है।

पुलिस को इस तरह मिली सफलता

इस आॅपरेशन का विवरण साझा करते हुए पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने पहले जजबीर सिंह उर्फ जज को गिरफ्तार किया और उसके कब्जे से 225 ग्राम हेरोइन बरामद की। जांचकतार्ओं ने डिजिटल संचार के माध्यम से लगातार पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण की मदद से सप्लाई चेन को तोड़ते हुए उसके साथी जसपाल सिंह उर्फ जस्स को गिरफ्तार कर 1.6 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई।

एक के बाद एक होते गए खुलासे

उन्होंने बताया कि लगातार खुलासों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने अनमोलप्रीत सिंह, हरपिंदर सिंह उर्फ भिंदा और तरुनप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.2 किलोग्राम हेरोइन और बरामद की। उन्होंने कहा कि जांच में सामने आया है कि ये आरोपी पाकिस्तान-आधारित हैंडलरों के स्पष्ट निदेर्शों पर काम कर रहे थे और कूरियर व डिस्ट्रीब्यूटर के रूप में जिले भर में नशीले पदार्थों की आपूर्ति का समन्वय कर रहे थे।

सीपी ने बताया कि इसी कार्रवाई के दौरान नेटवर्क के अगले चरण का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने नियमित गश्त के दौरान 9 एमएम ग्लॉक पिस्टल और एक मोटरसाइकिल सहित देविंदर उर्फ बाऊ और मनदीप सिंह को गिरफ्तार किया। आगे की गहन पूछताछ में उनके कब्जे से 1 किलोग्राम आइस बरामद की गई।

  • TAGS
  • [post_tags]