Punjab Weather Update : पंजाब में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

0
94
Punjab Weather Update : पंजाब में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल
Punjab Weather Update : पंजाब में जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, कहीं हल्की तो कहीं होगी भारी बारिश, जानिए अपने जिले का हाल

पंजाब में मौसम को लेकर आईएमडी ने जारी किया ताजा बुलेटिन

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून अभी पूरी तरह से एक्टिव है और आने वाले दिनों में अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब के मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग की चंडीगढ़ शाखा ने जो ताजा बुलेटिन जारी किया है उसके अनुसार पंजाब में आने वाले दिनों में बारिश का दौर जारी रहेगा। आने वाले करीब एक सप्ताह तक प्रदेश के लगभग सभी जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा। हालांकि किसी जिले में कम बारिश होगी तो कहीं अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है।

इस तरह रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

बारिश के इस दौर के दौरान मौसम विभाग ने तापमान को लेकर भी अनुमान जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। खास बात यह है कि 22 अगस्त को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, मोगा, फिरोजपुर, फरीदकोट, बरनाला, संगरूर, पटियाला और मोहाली में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा और मानसा में छिटपुट बारिश के आसार हैं।

23-24 अगस्त को इन जिलों में होगी बारिश

रविवार को पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है। मध्य पंजाब के कई जिलों में कुछ स्थानों पर वर्षा के आसार हैं। दक्षिण-पश्चिमी जिलों में छिटपुट बारिश हो सकती है। पूरे राज्य में कोई चेतावनी नहीं है। वहीं 24 अगस्त सोमवार को बारिश की गतिविधियां कम होंगी। पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और लुधियाना में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। अमृतसर, गुरदासपुर, तरनतारन, कपूरथला और जालंधर में छिटपुट वर्षा संभव है। फिरोजपुर, फरीदकोट, मोगा, फाजिल्का, मुक्तसर, बठिंडा, बरनाला और मानसा में मौसम शुष्क रह सकता है। कोई चेतावनी नहीं है।

25 से 27 अगस्त तक इस तरह रहेगा बारिश का सिलसिला

मौसम विभाग के विस्तारित पूवार्नुमान के अनुसार 25 से 27 अगस्त के दौरान भी पंजाब में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां बनी रह सकती हैं। दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में बारिश अपेक्षाकृत कम रहने के आसार हैं। उत्तरी और उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में बारिश सामान्य से कम रह सकती है, जबकि अन्य हिस्सों में यह सामान्य या सामान्य से कम रहने की संभावना है।

  • TAGS
  • [post_tags]