Punjab Weather : पंजाब में आज से तीन दिन बारिश की संभावना

0
921
Punjab Weather : पंजाब में आज से तीन दिन बारिश की संभावना
Punjab Weather : पंजाब में आज से तीन दिन बारिश की संभावना

तेज हवाएं भी चलेंगी, आलू उत्पादक किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें

Punjab Weather (आज समाज), चंडीगढ़ : मौसम विभाग चंडीगढ़ ने पंजाब में आज से आने वाले दिन तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश की उम्मीद जताई है। ज्ञात रहे कि इस बार नवंबर व दिसंबर में बारिश न के बराबर हुई थी। जबकि 20 जनवरी से लगातार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते बारिश व तेज हवाओं का दौर जारी है। लगातार बारिश होने से प्रदेश के आलू उत्पादक किसानों को भारी नुकसान होने की संभावना है। इसके साथ ही गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए भी बारिश अब नुकसानदायक साबित हो सकती है।

आज इस तरह रहेगा पंजाब का मौसम

आज 4 जिलों पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अमृतसर, गुरदासपुर, फिरोजपुर, तरनतारन और फाजिल्का में बारिश के चांस कम हैं। होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, रूपनगर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, पटियाला, मानसा और बठिंडा में 31 जनवरी रात से लेकर 2 फरवरी तक बारिश की स्थिति बनेगी। वहीं, कुछ जिलों में सुबह के समय धुंध का असर देखने को मिला। दिन के अधिकतम तापमान में 1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब बन गया है। सबसे कम तापमान बठिंडा में 5.5 डिग्री दर्ज किया गया है।

कल इन जिलों में बारिश के आसार

मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और मोहाली के कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

वहीं पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और मोहाली, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, बरनाला और मानसा में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

चंडीगढ़ मौमस विभाग के मुताबिक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस पहाड़ों पर पहुंच गया है। वहीं, पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन बनना शुरू हो गया है। दूसरी तरफ अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से हवाएं आ रही हैं। ऐसे में पंजाब के साथ-साथ समस्त उत्तर भारत का मौसम बदलने की संभावना है।

  • TAGS
  • [post_tags]