Punjab News: अस्पताल में वॉशरूम गई महिला डॉक्टर, टेबल पर रखा पर्स उठा ले गए चोर, स्कूटी से हुए फरार

0
8
Kharar Hospital Theft, Woman Doctor Purse Theft, Kharar Hospital News, Punjab Hospital Security, CCTV Theft Footage, PESCO Security Guards, खरड़ अस्पताल चोरी, महिला डॉक्टर का पर्स चोरी, पंजाब लेटेस्ट न्यूज
पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ अस्पताल में एक महिला डॉक्टर का पर्स चोरी हो गया।

Kharar Hospital Theft News: पंजाब के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मोहाली जिले के खरड़ स्थित सब-डिवीजनल अस्पताल में सोमवार को दिनदहाड़े एक महिला मेडिकल ऑफिसर का पर्स चोरी हो गया। घटना उस समय हुई, जब डॉक्टर अपनी ड्यूटी के दौरान कुछ मिनट के लिए वॉशरूम गई थीं। चोर इसी मौके का फायदा उठाकर ओपीडी के कमरे में घुसा और टेबल पर रखा पर्स लेकर फरार हो गया। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में संदिग्ध की गतिविधियां कैद हुई हैं।

दो मिनट में गायब हुआ डॉक्टर का पर्स

पुलिस के मुताबिक खरड़ के सब-डिवीजनल अस्पताल की चिल्ड्रन ओपीडी में तैनात मेडिकल ऑफिसर डॉ. इंद्रप्रीत कौर सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक कमरा नंबर-6 में ड्यूटी पर थीं। दोपहर करीब 2:45 बजे उन्होंने अपना पर्स कमरे में टेबल पर रखा और कुछ देर के लिए वॉशरूम चली गईं। जब वह लगभग दो मिनट बाद वापस लौटीं तो टेबल से पर्स गायब था। उन्होंने आसपास तलाश की, लेकिन पर्स का कोई पता नहीं चला। चोरी हुए पर्स में करीब 5,000 रुपये नकद, जरूरी दस्तावेज और रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाला सामान मौजूद था। घटना के बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई।

सफेद स्कूटी पर फरार हुए संदिग्ध चोर

घटना के बाद अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति डॉक्टर के कमरे में प्रवेश करता और पर्स लेकर बाहर निकलता दिखाई दिया। इसके बाद दो संदिग्ध सफेद रंग की स्कूटी पर फरार होते नजर आए। डॉक्टर की शिकायत के आधार पर खरड़ सिटी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है।

पहले हुई थे डॉक्टर से मारपीट की घटना

खरड़ अस्पताल में चोरी की यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब यहां पहले ही डॉक्टरों की सुरक्षा को लेकर विवाद हो चुका है। इससे पहले 24 अक्टूबर 2026 को अस्पताल की इमरजेंसी में ड्यूटी कर रही एक महिला मेडिकल ऑफिसर के साथ मरीज द्वारा मारपीट की गई थी। आरोपी ने डॉक्टर के बाल पकड़कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया और उनके कपड़े फाड़ने का प्रयास किया। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य मेडिकल स्टाफ के साथ भी मारपीट की गई और अस्पताल की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया। बाद में अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया।

  • TAGS
  • [post_tags]