Punjab CM News : पंजाब के तीन करोड़ लोगों को मिलेंगे स्वास्थ्य कार्ड : मान

0
350
Punjab CM News : पंजाब के तीन करोड़ लोगों को मिलेंगे स्वास्थ्य कार्ड : मान
Punjab CM News : पंजाब के तीन करोड़ लोगों को मिलेंगे स्वास्थ्य कार्ड : मान

कहा, हर नागरिक को फ्री उपचार का वादा हमने पूरा किया

Punjab CM News (आज समाज), साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) :आम आदमी पार्टी (आप) ने पंजाब में मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा के अपने वादे को पूरा करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मोहाली में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ की शुरूआत की, जिससे राज्य के हर परिवार को 10 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि गुरु साहिबानों द्वारा दिए गए सरबत्त दे भले के संदेश पर अमल करते हुए यह योजना समाज के सभी वर्गों के लिए शुरू की गई है और इससे राज्य के सभी 65 लाख परिवारों (कुल तीन करोड़ नागरिकों) को स्वास्थ्य कार्ड जारी किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि यह पहली बार है कि इस योजना के लिए कोई आय सीमा निर्धारित नहीं की गई है और आज इस योजना की शुरूआत से पंजाब ने देश के सामने एक नई मिसाल कायम की है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अपने नागरिकों को स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी सुविधाएं प्रदान की हैं।

हर नागरिक को मिलेगा योजना का लाभ

इस पहल के दायरे के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी कर्मचारी, पेंशनर और हर कोई नागरिक स्वास्थ्य कार्ड के लिए योग्य होगा। उन्होंने कहा कि यह स्वास्थ्य कार्ड सुविधा केंद्रों और कॉमन सर्विस सेंटर्स से या आधार कार्ड या वोटर कार्ड का उपयोग करके आॅनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि यूथ क्लब के सदस्य घर-घर जाकर कार्ड बनाकर भी नागरिकों की सहायता करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि इस योजना के तहत 850 सरकारी और निजी अस्पताल पहले ही सूचीबद्ध किए जा चुके हैं और आने वाले दिनों में और अस्पताल शामिल किए जाएंगे।

योजना में 2356 से अधिक पैकेज

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्कीम में 2356 से अधिक इलाज पैकेज शामिल किए गए हैं, जबकि पहले यह पैकेज सिर्फ 1600 थे। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य योजना के अधीन आॅथोर्पेडिक्स, जनरल मेडिसिन, कार्डियोलॉजी, न्यूरोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, आॅन्कोलॉजी समेत अन्य विशेष इलाज सेवाएं लोगों को प्रदान की जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके अलावा दिल से संबंधित और कैंसर के इलाज, किडनी डायलिसिस और ट्रांसप्लांट, दिमाग और रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, प्रसव और नवजात शिशुओं की देखभाल, दुर्घटना और इमरजेंसी, घुटने और कूल्हे की सर्जरी, मोतियाबिंद सर्जरी और अन्य इलाज सेवाएं भी इस योजना में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : ऑपरेशन प्रहार को मिली बड़ी सफलता : डीजीपी

  • TAGS
  • [post_tags]