Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने एक ही दिन में 831 ड्रग हॉटस्पॉट पर की छापेमारी

0
303
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने एक ही दिन में 831 ड्रग हॉटस्पॉट पर की छापेमारी
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने एक ही दिन में 831 ड्रग हॉटस्पॉट पर की छापेमारी

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त, 200 एफआईआर दर्ज, 227 गिरफ्तार

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशानुसार पंजाब से नशों को खत्म करने के लिए सफलतापूर्वक चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशेयां विरुद्ध के 322वें दिन बड़ी कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में पहचाने गए ड्रग हॉटस्पॉटों – नशों और नशीले पदार्थों की बिक्री वाली जगहों – पर एक राज्य स्तरीय घेराबंदी और तलाशी अभियान (कासो) चलाया।

यह तलाशी अभियान (कासो) पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर राज्य के सभी 28 पुलिस जिलों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक साथ चलाया गया और पंजाब पुलिस मुख्यालय, चंडीगढ़ के स्पेशल डीजीपी/एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी रैंक के अधिकारियों को इस कार्रवाई की व्यक्तिगत निगरानी के लिए विभिन्न जिलों में तैनात किया गया था।

छापेमारी के दौरान इतने नशीले पदार्थ जब्त किए

दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने राज्य भर के 831 ड्रग हॉटस्पॉटों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप 227 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार करके 200 एफआईआज दर्ज की गईं। पुलिस टीमों ने गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 745 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलो अफीम, 550 ग्राम गांजा, 4935 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8750 रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की।

कानून एवं व्यवस्था के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला, जो मोहाली में ड्रग हॉटस्पॉट्स पर की गई इस कार्रवाई की व्यक्तिगत निगरानी के लिए दौरा पर थे, ने कहा कि 1 मार्च 2025 को शुरू की गई युद्ध नशे विरुद्ध मुहिम के परिणाम स्वरूप राज्य भर में 45,028 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 31,370 एफआईआरज दर्ज की गईं और नशा तस्करों के कब्जे से 1961 किलो हेरोइन, 607 किलो अफीम, 27.5 क्विंटल भुक्की, 47.57 लाख नशीली गोलियां/कैप्सूल, 28 किलोग्राम आई.सी.ई. और 15.4 करोड़ रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई।

अब तक 45 हजार नशा तस्कर पकड़े

स्पेशल डीजीपी ने कहा कि 45,000 से अधिक नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के अलावा पंजाब पुलिस ने रोकथाम के हिस्से के रूप में राज्य भर में 90,000 से अधिक प्रभावित व्यक्तियों को नशा छुड़ाने या ओओएटी केंद्रों में इलाज के लिए भेजा है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन पक्षीय रणनीति – प्रवर्तन, डी-एडिक्शन और प्रिवेंशन – लागू की है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : प्रदेश के मुख्य बस टर्मिनल होंगे अपग्रेड : भुल्लर

  • TAGS
  • [post_tags]