Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 90 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

0
316
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 90 नशा तस्कर किए गिरफ्तार
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 90 नशा तस्कर किए गिरफ्तार

पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने भारी मात्रा में नशीले पदार्थ किए बरामद

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को एक नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए सरकार के निर्देश और डीजीपी पंजाब के आदेश अनुसार पंजाब पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इस कार्रवाई को प्रदेश पुलिस ने एक अभियान का रूप दिया है जिसमें हर रोज योजनाबद्ध तरीके से पुलिस प्रदेश भर में संदिग्ध जगहों पर रेड करती है और भारी संख्या में नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से नशीले पदार्थ बरामद करती है।

इस अभियान को प्रदेश पुलिस ने युद्ध नशों विरुद्ध का नाम दिया है जोकि एक मार्च 2025 से लगातार जारी है। इसी अभियान के 392वें दिन भी कार्रवाई जारी रखते हुए 90 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 488 ग्राम हेरोइन, 173 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 2340 रुपए की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही केवल 392 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 55,877 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 12 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास उपचार लेने के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरां ते वार मुहिम भी जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरों ते वार मुहिम के 67वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों के पहचाने गए और मैप किए गए 526 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरों ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने की एक निर्णायक मुहिम है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने की थी। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें राज्यभर में विशेष अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने कुल 214 लोगों को किया गिरफ्तार

67वें दिन पुलिस टीमों ने 214 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे इस अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 17,482 हो गई है। इसके अलावा 64 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 103 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने 2 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचनाएं साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab CM News : सरकार बेअदबी पर सख्त कानून बनाएगी : मान

  • TAGS
  • [post_tags]