Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 152 नशा तस्कर पकड़े

0
338
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 152 नशा तस्कर पकड़े
Punjab Crime News : पंजाब पुलिस ने 152 नशा तस्कर पकड़े

पकड़े गए आरोपियों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ और नकदी बरामद

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : नशा व नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे पंजाब पुलिस के विशेष अभियान युद्ध नशे विरुद्ध के लगातार 326वें दिन पंजाब पुलिस ने बुधवार को 309 जगहों पर छापेमारी की जिससे प्रदेश भर में 152 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 78 एफआईआर दर्ज की गईं।

इसके साथ, 326 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 45,748 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 377 ग्राम हेरोइन, 1529 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5200 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

800 से अधिक पुलिस कर्मियों ने चलाया अभियान

64 गजेटेड अधिकारियों की निगरानी के तहत 800 से अधिक पुलिस कर्मचारियों की नफरी वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 309 जगहों पर छापेमारी की। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान 319 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है।

पंजाब सरकार ने नशा के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है। राज्य सरकार ने राज्य से नशा के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन एंड प्रिवेंशन – लागू की है, पंजाब पुलिस ने नशा मुक्ति के हिस्से के रूप में आज 27 व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।

पंजाब पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर किया जारी

पंजाब को अपराध और गैंगस्टर मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही निर्णायक मुहिम गैंगस्टरों पर वार के तहत पंजाब पुलिस ने आॅपरेशन प्रहार के अंतर्गत लगातार दूसरे दिन भी व्यापक कार्रवाई की। इस दौरान विदेशों में बैठे गैंगस्टरों के चिन्हित और मैप किए गए ठिकानों से जुड़े सहयोगियों के खिलाफ पूरे राज्य में छापेमारी की गई।

इस दौरान नागरिकों से संगठित अपराध के खिलाफ इस अभियान में सक्रिय सहयोग की अपील करते हुए विशेष डीजीपी ने कहा कि एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 के माध्यम से लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में गोपनीय रूप से जानकारी दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर यदि किसी गैंगस्टर की गिरफ्तारी होती है, तो संबंधित व्यक्ति को 10 लाख रुपये तक की इनामी राशि देकर सम्मानित किया जाएगा।

  • TAGS
  • [post_tags]