Chandigarh Crime News : पंजाब पुलिस ने पकड़े 91 नशा तस्कर

0
308
Chandigarh Crime News : पंजाब पुलिस ने पकड़े 91 नशा तस्कर
Chandigarh Crime News : पंजाब पुलिस ने पकड़े 91 नशा तस्कर

पकड़े गए आरोपियों से बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ व ड्रग मनी की जब्त

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा व नशा तस्करों से मुक्ति दिलाने के लिए प्रदेश सरकार का विशेष अभियान युद्ध नशों विरुद्ध लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस हर रोज योजना बनाकर संदिग्ध जगहों पर छापेमारी कर रही है और नशा तस्करी में संलिप्त लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचाकर बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर रही है। अपने इसी अभियान को जारी रखते हुए प्रदेश पुलिस ने अभियान के 380वें दिन भी जारी रखते हुए आज 91 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया।

उनके कब्जे से 706 ग्राम हेरोइन, 364 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 1.37 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई। इसके साथ ही केवल 380 दिनों में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों की कुल संख्या 53,853 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत पंजाब पुलिस ने आज 21 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार करवाने के लिए भी प्रेरित किया।

गैंगस्टरा ते वार अभियान भी जारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर शुरू की गई निर्णायक गैंगस्टरां ते वार मुहिम के 55वें दिन पंजाब पुलिस ने आज राज्य भर में गैंगस्टरों के सहयोगियों के चिन्हित और मैप किए गए 363 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरूआत 20 जनवरी 2026 को पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने की थी। एंटी -गैंगस्टर टास्क फोर्स पंजाब (एजीटीएफ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें पूरे राज्य में विशेष अभियान चला रही हैं।

पुलिस ने 172 लोगों को किया गिरफ्तार

अभियान के 55वें दिन पुलिस टीमों ने 172 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 3 हथियार बरामद किए। इसके साथ ही इस मुहिम की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 14,894 हो गई है। इसके अलावा 77 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई है, जबकि 72 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस टीमों ने कार्रवाई के दौरान 3 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया है। लोग एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 के माध्यम से गुप्त रूप से वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों के बारे में जानकारी दे सकते हैं तथा अपराध और आपराधिक गतिविधियों के बारे में सूचना साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब विधानसभा में दो अहम बिल पारित

  • TAGS
  • [post_tags]