Punjab CBI Probe: पंजाब सरकार को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, CBI जांच के खिलाफ याचिका पर सुनवाई टली

0
90
Karnataka Bike Taxi News, Supreme Court Bike Taxi Verdict, Bike Taxi Ban Karnataka, Ola Uber Rapido, Karnataka High Court Judgment, Bike Taxi Services India, कर्नाटक बाइक टैक्सी, सुप्रीम कोर्ट का फैसला, बाइक टैक्सी बैन, ओला उबर रैपिडो
सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक में बाइक टैक्सी को हरी झंडी दे दी है।

Punjab Government News: पंजाब सरकार से जुड़े लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI कर रही है। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पिछले दिनों सीबीआई जांच का आदेश दिया था। इस फैसले को लेकर पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई नहीं हो सकी। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने मामले की सुनवाई शुक्रवार तक के लिए स्थगित कर दी। कोर्ट ने कहा कि संबंधित फाइल समय पर पीठ के दोनों न्यायाधीशों तक नहीं पहुंच पाई थी। हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI को सौंपते हुए एजेंसी को दो महीने के भीतर रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था।

फाइल समय पर नहीं पहुंची, कल सुनवाई

गुरुवार को मामले की सुनवाई के दौरान जस्टिस दीपांकर दत्ता ने कहा कि मामले की फाइल उनके साथी जस्टिस शील नागू के पास नहीं पहुंची थी। इसके बाद पीठ ने सुनवाई शुक्रवार तक टाल दी। पंजाब सरकार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता विकास सिंह पेश हुए। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। यह याचिका अधिवक्ता निखिल सराफ की ओर से दायर मूल मामले में हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देती है।

हाईकोर्ट ने CBI जांच का दिया था आदेश

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच CBI से कराने का निर्देश दिया था। अदालत ने पंजाब पुलिस और राज्य सरकार को मामले से जुड़े सभी दस्तावेज CBI को उपलब्ध कराने को कहा था। हाईकोर्ट के सामने आरोप लगाए गए थे कि सरकारी व्यवस्था में तबादलों के बदले पैसे लिए गए और कुछ नीतियों को अनुकूल तरीके से तैयार कराने के लिए भी पैसा लिया गया। याचिकाकर्ता का कहना था कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) की ओर से पंजाब सरकार को पत्र भेजे जाने के बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाया खटखटाया

पंजाब सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में हाईकोर्ट के आदेश को कई आधारों पर चुनौती दी है। राज्य सरकार का मुख्य तर्क है कि हाईकोर्ट ने धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) की धारा 66(2) के तहत साझा की गई जानकारी की कानूनी प्रकृति को सही तरीके से नहीं समझा। राज्य सरकार का कहना है कि इस जानकारी को ऐसा निर्देश नहीं माना जा सकता जिसके आधार पर किसी मामले में FIR दर्ज करना या आपराधिक जांच शुरू करना अनिवार्य हो। पंजाब सरकार ने अपने पक्ष में सुप्रीम कोर्ट के 2022 के विजय मदनलाल चौधरी मामले में दिए गए फैसले का भी हवाला दिया है। सरकार का दावा है कि हाईकोर्ट का आदेश उस फैसले में तय कानूनी सिद्धांतों के अनुरूप नहीं है।

  • TAGS
  • [post_tags]