Punjab Breaking News : पंजाब सरकार ने महिलाओं के खाते में डाली तीन माह की राशि

0
841
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार ने महिलाओं के खाते में डाली तीन माह की राशि
Punjab Breaking News : पंजाब सरकार ने महिलाओं के खाते में डाली तीन माह की राशि

जनरल वर्ग की महिला को तीन हजार जबकि पिछड़ा वर्ग की महिला के खाते में आएंगे 4500 रुपए

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब की वर्तमान सरकार ने अपनी सबसे बड़ी गारंटी पूरी करते हुए आज मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना की पहले तीन माह की राशि जारी कर दी है। आज राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सीएम भगवंत सिंह मान ने इस योजना की पहली तीन किस्त एक साथ महिलाओं के खाते में ट्रांसफर की।

इस योजना के तहत प्रदेश की जनरल वर्ग की प्रत्येक महिला के खाते में 3000 रुपए जबकि पिछड़ा वर्ग महिला के खातें में 4500 रुपए जमा कराए गए हैं। यह किस्त जुलाई से लेकर सितंबर तक की है। इसकी शुरूआत सीएम भगवंत मान अपने गृह जिले संगरूर के धूरी से की। इसमें जनरल वर्ग की महिलाओं को 1 हजार और दलित (रउ) वर्ग की महिलाओं को 1500 रुपए महीना मिला। पहली बार सरकार ने 3 महीने की राशि इकट्ठी दी।

प्रदेश में 40 लाख महिलाओं का हुआ रजिस्ट्रेशन

सभा में बैठी एक महिला के मोबाइल पर पहला मैसज आया। इस दौरान सीएम मान ने कहा कि कल तक 40 लाख महिलाओं के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। महिलाओं को जुलाई, अगस्त और सिंतबर तक की रकम दी गई है। आम आदमी पार्टी ने 2022 में चुनाव के वक्त ये वादा किया था कि सरकार बनने पर पंजाब में 18 साल से बड़ी उम्र की हर महिला को 1-1 हजार रुपए महीना दिए जाएंगे। हालांकि 4 साल तक इसको सरकार लटकाती रही। अब 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं, उससे करीब 8 महीने पहले सरकार ये वादा पूरा कर रही है। इसी साल सरकार ने बजट में 9300 करोड़ रुपए रखे थे।

विपक्ष ने उठाए योजना पर सवाल

इस मामले में विपक्षी दल कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने कई बार सवाल उठाए कि ये स्कीम चुनाव देखकर लागू की जा रही है। इससे पहले के करीब साढ़े 4 साल का बकाया पैसा भी प्रदेश सरकार को देना चाहिए। हालांकि सीएम का तर्क है कि लोगों ने उन्हें 5 साल के लिए चुना था, इसलिए वह अपनी सरकार के टेन्योर में इसे पूरा कर रहे हैं।

  • TAGS
  • [post_tags]