Chandigarh Breaking News : पंजाब माइस हब के रूप में उभर रहा : संजीव अरोड़ा

0
292
Chandigarh Breaking News : पंजाब माइस हब के रूप में उभर रहा : संजीव अरोड़ा
Chandigarh Breaking News : पंजाब माइस हब के रूप में उभर रहा : संजीव अरोड़ा

मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित

Chandigarh Breaking News  (आज समाज), चंडीगढ़। पंजाब के उद्योग एवं वाणिज्य, निवेश प्रोत्साहन, स्थानीय निकाय तथा बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा ने मोहाली में पल्कशा यूनिवर्सिटी और सेक्टर 83 के इंफोसिस कैंपस के निकट एक अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर (ईसीसी) विकसित करने का ऐलान किया। यह निवेश, बुनियादी ढांचे और विश्वव्यापी व्यापारिक अवसरों के केंद्र के रूप में तेजी से उभर रहे पंजाब का प्रत्यक्ष प्रमाण है।मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, यह ऐतिहासिक पहल पंजाब को निवेश और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए पसंदीदा स्थान बनाने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

14 एकड़ में किया जाएगा विकसित

प्रोजेक्ट की अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि कन्वेंशन सेंटर मोहाली आईटी सिटी के बिल्कुल बीच में लगभग 14 एकड़ क्षेत्र में सार्वजनिक-निजी भागीदारी माडल के तहत विकसित किया जाएगा। लगभग 250 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वाला यह प्रोजेक्ट एग्जीकन इवेंट्स मीडिया साल्यूशंस लिमिटेड द्वारा विकसित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि प्रोजेक्ट के लिए रियायत की अवधि 15 वर्ष होगी।मंत्री ने कहा, ह्लइस प्रोजेक्ट के तहत बड़े स्तर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की मेजबानी के लिए एक अत्याधुनिक कन्वेंशन सेंटर बनाया जाएगा, जो विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से लैस होगा।

दो चरण में पूरा हागा प्रोजेक्ट

उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट दो चरणों में पूरा किया जाएगा। पहला चरण 31 दिसंबर 2026 तक और दूसरा चरण 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य है।बुनियादी ढांचे के बारे में जानकारी देते हुए मंत्री ने कहा कि ईसीसी में बड़े स्पैन वाले कालम-फ्री प्रदर्शनी हाल होंगे, जिनमें लगभग 40 हजार वर्ग फुट और 15 हजार वर्ग फुट के दो बड़े हाल के साथ लगभग 15 हजार वर्ग फुट में फैला रिटेल, फूड और बेवरेज जोन तथा लगभग 1 हजार वाहनों की पार्किंग सुविधा भी शामिल होगी। उन्होंने आगे कहा कि इस सुविधा में विश्व स्तरीय लैंडस्केप वाले पब्लिक स्पेस और आयोजन करने के लिए खुले सार्वजनिक क्षेत्र भी शामिल होंगे।

इतनी होगी क्षमता

मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा, ईसीसी एक लचीला, बहु-कार्यात्मक स्थान के रूप में काम करेगा, जो 5 हजार से 10 हजार डेलिगेट्स वाली कांफ्रेस और सम्मेलनों की मेजबानी, 2 हजार लोगों की सुविधा के लिए लगभग 20 हजार वर्ग फुट के मीटिंग एरिया, 200 से 500 बूथों वाले व्यापार मेलों और प्रदर्शनियों, 1 हजार से 10 हजार श्रोताओं वाले कारपरेट कार्यक्रमों, 1 हजार से 10 हजार लोगों वाले सांस्कृतिक और विविध कार्यक्रमों तथा 15 हजार लोगों तक के सामाजिक आयोजनों की मेजबानी करने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के किसानों की मदद करे केंद्र सरकार : कृषि मंत्री

  • TAGS
  • [post_tags]