Punjab Breaking News : पंजाब शिक्षा क्रांति का दिख रहा असर : मान

0
3386
Punjab Breaking News : पंजाब शिक्षा क्रांति का दिख रहा असर : मान
Punjab Breaking News : पंजाब शिक्षा क्रांति का दिख रहा असर : मान

चंडीगढ़ में सीएम भगवंत सिंह मान ने 10वीं कक्षा के टॉपर्स से की मुलाकात, शीर्ष तीन छात्रों को किया सम्मानित

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने प्रदेश में आ रहे सरकारी स्कूलों के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए प्रदेश भर के अभिभावकों और स्कूली बच्चों को बधाई देते हुए कहा है कि प्रदेश में उनकी सरकार द्वारा शिक्षा को लेकर किए जा रहे क्रांतिकारी परिवर्तनों का असर दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड के 10वीं कक्षा के नतीजों ने न सिर्फ प्रभावशाली 94.52 प्रतिशत पास प्रतिशत दर्ज किया, बल्कि मेरिट में सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों और लड़कियों के बढ़ते दबदबे को भी दर्शाया है।

सरकारी स्कूलों के बच्चों में अथाह प्रतिभा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को घोषित 10वीं कक्षा के नतीजों में पहले तीन स्थान हासिल करने वाले तीन विद्यार्थियों को पंजाब की शिक्षा क्रांति का सबूत बताते हुए कहा कि पंजाब के बच्चों में अथाह प्रतिभा है और अब उन्हें देश के सबसे बेहतरीन विद्यार्थियों के साथ मुकाबला करने के लिए जरूरी प्लेटफॉर्म और बुनियादी ढांचा मिल रहा है।

इन तीन छात्रों ने किया टॉप

विद्यार्थियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, ह्लइन विद्यार्थियों, हरलीन शर्मा, मनीमहेश शर्मा और रिया रानी ने क्रमश: 99.38 प्रतिशत, 99.23 प्रतिशत और 99.23 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इन विद्यार्थियों ने मेहनत, लगन और दृढ़ इरादे से यह सफलता हासिल की है। यह हमारे लिए गौरव का और यादगार मौका है। विद्यार्थी, उनके माता-पिता और शिक्षक इस उपलब्धि के लिए प्रशंसा के हकदार हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विद्यार्थी अपने साथियों और युवा पीढ़ी के लिए रोल मॉडल बनेंगे। वे अनगिनत अन्य विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। इन बच्चों ने साबित कर दिया है कि उन्हें उड़ान भरने के लिए पंख दिए जाएं तो वे हर क्षेत्र में ऊंचाइयों को छू सकते हैं। हमारी सरकार राज्य के हर विद्यार्थी को बेहतरीन स्कूली शिक्षा के लिए सबसे अच्छा माहौल उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि तीनों विद्यार्थी अपनी पसंद की किसी भी स्ट्रीम में स्कूल आॅफ एमिनेंस में सीधा प्रवेश ले सकेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए प्रशंसा स्वरूप 50,000 रुपए के चेक भी सौंपे।

  • TAGS
  • [post_tags]