Punjab News: पंजाब में ड्रग्स पर सवाल पूछने वाले गुलजार सिंह की मौत, परिवार ने लगाया माफी के लिए दबाव बनाने का आरोप

0
194
Punjab Harpal Cheema drug issue latest news, elderly man dies after questioning Harpal Cheema, Punjab Chitta controversy Gulzar Singh death, Gulzar Singh suicide case Punjab latest update, Punjab drugs complaint man dies after consuming poison, Harpal Cheema Chitta controversy family allegations, हरपाल चीमा ड्रग्स मामला, पंजाब चिट्टा विवाद, गुलजार सिंह मौत, पंजाब नशा मामला
पंजाब में नशे का मुद्दा उठाने वाले बुजुर्ग गुलजार सिंह (बाएं) और मंत्री हरपाल सिंह चीमा (दाएं)

Punjab News: पंजाब के संगरूर में नशे के मुद्दे पर वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से सवाल पूछने वाले गुलजार सिंह की मौत हो गई। गुलजार सिंह ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर उन्हें कई अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन सोमवार देर रात लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गुलजार सिंह संगरूर जिले के तूर बंजारा गांव के रहने वाले थे। उन्होंने हाल ही में एक कार्यक्रम में मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में चिट्टे की बिक्री का मुद्दा उठाया था। उन्होंने यह भी बताया था कि उनका बेटा नशे का आदी है। इस घटना के बाद राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

मंत्री के सामने उठाया था नशे का मुद्दा

हरपाल सिंह चीमा गांव में विकास कार्यों से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान गुलजार सिंह ने उनसे गांव में नशे की बिक्री को लेकर सवाल किया। गुलजार ने पूछा था कि अगर गांव में चिट्टा आसानी से मिल रहा है तो सरकार इस पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही। उन्होंने अपने बेटे के नशे की लत का भी जिक्र किया था। परिवार और ग्रामीणों के मुताबिक वह अपने बेटे की हालत को लेकर काफी परेशान थे।

परिवार ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

गुलजार सिंह के परिवार का आरोप है कि मंत्री के कार्यक्रम में सवाल पूछने के बाद उन पर माफी मांगने का दबाव बनाया गया। परिवार का कहना है कि स्थानीय पंचायत से जुड़े लोगों ने उन्हें मंत्री से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के लिए कहा। गुलजार सिंह ने जहरीला पदार्थ खाने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो में उन्होंने अपनी मौत के लिए हरपाल सिंह चीमा और गांव के सरपंच को जिम्मेदार बताया और कहा कि नशे के मुद्दे पर सवाल उठाने के बाद उन पर दबाव बनाया गया। गुलजार सिंह की मौत के बाद उनके परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

मामले को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ा

गुलजार सिंह की मौत के बाद पंजाब में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। विपक्षी दलों ने मामले की निष्पक्ष जांच और परिवार के आरोपों की गंभीरता से जांच की मांग उठाई है। वहीं, पूरे घटनाक्रम में मंत्री हरपाल सिंह चीमा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल सबसे अहम सवाल यही है कि क्या गुलजार सिंह पर वास्तव में माफी मांगने का दबाव बनाया गया था और क्या इसका उनकी मौत से कोई संबंध है? इन सवालों का जवाब जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]