Punjab CM Health News : पंजाब सीएम की दोबारा बिगड़ी तबीयत

0
252
Punjab CM Health News : पंजाब सीएम की दोबारा बिगड़ी तबीयत
Punjab CM Health News : पंजाब सीएम की दोबारा बिगड़ी तबीयत

अस्पताल हुए भर्ती, चिकित्सकों ने दी टेस्ट कराने की सलाह

Punjab CM Health News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान का स्वास्थ्य इन दिनों ठीक नहीं है। यही कारण है कि दो दिन में उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। आपको बता दें कि रविवार को मान की तबीयत बिगड़ने के बाद वे मोहाली फोर्टिस अस्पताल में एडमिट हुए थे। यहां पर कुछ घंटे के उपचार के बाद सोमवार सुबह उन्होंने अस्पताल से छुट्टी ले ली थी।

इसके बाद वे पार्टी की मोगा में हो रही रैली में पहुंचे। लेकिन एक बार फिर से उनकी तबीयत खराब हो गई और उन्हें दोबारा सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मोगा में पार्टी की रैली में शामिल होने के बाद मोहाली पहुंचने पर सीएम मान को सांस लेने में तकलीफ होने लगी जिसके बाद ही तकरीबन रात 8 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बीपी बढ़ने के चलते लाए गए थे अस्पताल

संगरूर के धुरी में कार्यक्रम के दौरान उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ने की बात सामने आई थी जिसके बाद ही उनको एहतियातन मोहाली अस्पताल लाया गया था। अस्पताल स्वास्थ्य बुलेटिन में बताया गया था कि मुख्यमंत्री को नियमित जांच के लिए लाया गया। सभी आवश्यक परीक्षण में उनकी स्थिति स्थिर है। अत्यधिक थकान की शिकायत के चलते उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया है। बताया जा रहा है कि डॉक्टरों ने सीएम के और टेस्ट करवाने की भी सलाह दी थी और अब यह टेस्ट करने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

केजरीवाल और सिसोदिया के साथ कार्यक्रम में थे सीएम

इससे पहले, महाशिवरात्रि के मौके पर, आम आदमी पार्टी के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी गए थे। नेताओं ने श्री रंकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की। दिल्ली के पूर्व डिप्टी चीफ मिनिस्टर और पंजाब अअढ इंचार्ज मनीष सिसोदिया भी उनके साथ मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि संगरूर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई। मान संगरूर में कई प्रोग्राम में शामिल होने में बिजी थे, तभी कथित तौर पर उनकी तबीयत ठीक नहीं लगी। एहतियात के तौर पर, उन्हें मेडिकल जांच के लिए मोहाली के फोर्टिस हॉस्पिटल ले जाया गया।

  • TAGS
  • [post_tags]