सीएम ने कानून और व्यवस्था के प्रमुख मुद्दों पर विचार-विमर्श के लिए सभी पुलिस कमिश्नरों, एसएसपी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ की बैठक
Punjab CM News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब सीएम भगवंत सिंह मान ने पुलिस अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युद्ध नशे विरुद्ध और गैंगस्टरां ते वार पंजाब सरकार की प्रमुख अभियान हैं और नशों के खतरे तथा गैंगस्टर नेटवर्क को जड़ से खत्म करना जरूरी है। इस दौरान नशों और संगठित अपराध के खिलाफ अपनी दृढ़ स्थिति दोहराते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पूरी सीनीयर पुलिस लीडरशिप को सुरक्षा व्यवस्था सख्ती से लागू करने के आदेश देते हुए कहा कि पूरे राज्य में अमन कानून व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सरकार प्रतिबद्ध
समूचे समन्वय, जवाबदेही और जमीनी स्तर पर प्रत्यक्ष परिणामों की उम्मीद करते हुए मुख्यमंत्री ने दोहराया कि आप सरकार आम नागरिकों की सुरक्षा और रक्षा के लिए दृढ़ प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि जहां कानून लागू करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, वहीं पंजाब के नौजवानों के लिए लंबे समय तक सुरक्षित रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा प्रणाली को और मजबूत करने तथा करियर काउंसलिंग को संस्थागत बनाने पर भी निर्भर करता है ताकि नौजवानों को नशों और अपराध का शिकार होने से बचाया जा सके।
अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि ऐसी चुनौतियों का सामना करना पंजाब पुलिस की शानदार विरासत रही है और समय की जरूरत है कि राज्य से नशों के खतरे और गैंगस्टरों का खात्मा करके इस विरासत को कायम रखा जाए और इस कार्य के लिए उन सभी को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी पड़ेगी।
दोनों अभियान में मिल रहा लोगों का सहयोग
अब तक की प्रगति का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों के पूर्ण समर्थन और सहयोग से राज्य सरकार की दो प्रमुख मुहिमें युद्ध नशे विरुद्ध और गैंगस्टरां ते वार सफलतापूर्वक शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि राज्य को नशों और गैंगस्टरों की बुराई से मुक्त करने के उद्देश्य से शुरू की गई इन दोनों मुहिमों के परिणाम शानदार रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि इन दोनों सामाजिक बुराइयों को जड़ से खत्म करना समय की जरूरत है और इसके लिए हर अधिकारी को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
ये भी पढ़ें : Punjab Crime News : 9 करोड़ जीएसटी घोटाले में लुधियाना का कारोबारी गिरफ्तार


