Punjab Breaking News : फरीदकोट में पकड़ी गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक : खुड्डियां

0
226
Punjab Breaking News : फरीदकोट में पकड़ी गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक : खुड्डियां
Punjab Breaking News : फरीदकोट में पकड़ी गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक : खुड्डियां

सरकार, नकली खेती उत्पादों की पूरी सप्लाई चेन की जांच करेगी

Punjab Breaking News  (आज समाज), फरीदकोट। फरीदकोट सिटी पुलिस स्टेशन, फरीदकोट में सरकारी विभाग की टीम को उस समय बड़ी कामयाबी हासिल हुई जब उस मकान के मालिक पर एफआईआर दर्ज की गई जिसमें गैर कानूनी खाद व कीटनाशक पड़ी हुई थी जिसे विभाग की टीम ने बरामद किया। जानकारी के अनुसार आरोपी राजिंदर सेठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई है, जहां से गैर-कानूनी और एक्सपायर्ड खेती की वस्तुएं बरामद हुई हैं। ज्ञात रहे कि यह खाद और कीटनाशक बिना किसी लाइसेंस या कानूनी अनुमति के चल रही गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक पैकेजिंग यूनिट में मिली थीं।

छापेमारी को लेकर यह बोले कृषि मंत्री

पंजाब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां ने बताया कि विश्वसनीय सूत्रों से मिली पुख्ता जानकारी पर कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में मकान नंबर 87, गली नंबर 2, नारायण नगर, फरीदकोट में छापेमारी की। उक्त संपत्ति के मालिक की पहचान राजिंदर सेठी के रूप में हुई है, जो कथित तौर पर गैर-कानूनी खाद और कीटनाशक पैकेजिंग यूनिट चला रहा था। यह नकली और कम गुणवत्ता वाला खेती का माल वह मेसर्स अमरावती एग्रो कापोर्रेशन, नालागढ़, सोलन, हिमाचल प्रदेश से प्राप्त करता था। बरामद किए गए खेती उत्पादों की विभाग द्वारा जांच की जा रही है।

विभाग की तरफ से जारी सर्टिफिकेट हो चुका था एक्सपायर्ड

जांच से पता चला कि सेठी का फरीदकोट जिले से जारी रिटेल खाद लाइसेंस एक्सपायर्ड हो चुका था, फिर भी वह खाद नियंत्रण आदेश, 1985 का उल्लंघन करते हुए व्यापारिक गतिविधियां चला रहा था। खुड्डियां ने बताया कि कृषि विभाग की टीम ने लैबोरेटरी जांच के लिए इस मकान से नकली खाद के 18 सैंपल एकत्र किए हैं। इसके अलावा मौके से एक्सपायर्ड खाद के दो बैच और आठ एक्सपायर्ड कीटनाशक भी जब्त किए गए हैं।

एक्सपायर्ड स्टाक के औपचारिक सैंपल नहीं लिए गए क्योंकि उत्पाद स्पष्ट रूप से खराब, अनुपयोगी और शेल्फ-लाइफ नियमों का उल्लंघन करने वाले थे। टीम को यह भी पता चला कि राजिंदर सेठी अपनी आवासीय जगह से बिना किसी कानूनी अनुमति या लाइसेंस के एक गैर-कानूनी पैकेजिंग यूनिट चला रहा था। उल्लेखनीय है कि छापेमारी के दौरान संदिग्ध नकली खाद की बिना मार्के वाली और खुली बोरीयां बरामद की गईं तथा गैर-कानूनी रिपैकिंग के लिए इस्तेमाल होने वाले सिलाई और सीलिंग उपकरण भी बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें : Amritsar Breaking News : नेक कार्यों के लिए परमात्मा हमें शक्ति दे : सीएम

  • TAGS
  • [post_tags]