Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन चलेगी हीटवेव

0
136
Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन चलेगी हीटवेव
Punjab Weather Update : पंजाब में तीन दिन चलेगी हीटवेव

11 जून से बदलेगा मौसम, आंधी, हल्की बारिश से कम होगा तापमान

Punjab Weather Update (आज समाज), चंडीगढ़ : एक तरफ जहां देश के कुछ राज्यों में मानसूनी बारिश का दौर जारी है। वहीं उत्तर और मध्य भारत के ज्यादात्तर राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर भारत में विशेष तौर से पंजाब व हरियाणा में गर्मी एक बार फिर से अपने चरम पर पहुंच रही है। पंजाब में तापमान दोबारा से 45 डिग्री के आसपास पहुंच चुका है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिन प्रदेश में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। आज यानी सोमवार से लेकर गुरुवार तक मौमस में गर्मी इसी तरह से रहेगी और ज्यादात्तर हिस्सों में लू की स्थिति बनी रहेगी। मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश में हीट वेव का अलर्ट जारी किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

11 जून से आएगा मौसम में बदलाव

हालांकि 11 जून से मौसम में बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव आएगा। इससे जहां तेज आंधी की संभावना जताई गई है वहीं हल्की से मध्यम बारिश भी प्रदेश में होगी। जिससे 11 से लेकर 13 जून तक गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। हालांकि उसके बाद तापमान में तेजी एक बार फिर से शुरू हो जाएगी। जोकि 20 से 22 जून तक चलेगी। इस अवधि के दौरान प्रदेश में मानसून से पहले की घटनाएं शुरू हो जाएंगी। जिससे दोबारा गर्मी से राहत मिलना शुरू हो जाएगी।

प्रदेश में बठिंडा रहा सबसे ज्यादा गर्म

रविवार को प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में 1.1 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई जो सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। बठिंडा सबसे गर्म रहा जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फरीदकोट में 42.5 डिग्री, अबोहर में 42.2 डिग्री और लुधियाना में 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई जबकि गुरदासपुर में सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई।

  • TAGS
  • [post_tags]