Amritsar Crime News : करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित महिला तस्कर चढ़ी हत्थे, जानिए पूरा मामला

0
120
Amritsar Crime News : करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित महिला तस्कर चढ़ी हत्थे, जानिए पूरा मामला
Amritsar Crime News : करोड़ों रुपए की हेरोइन सहित महिला तस्कर चढ़ी हत्थे, जानिए पूरा मामला

पुलिस ने दो गिरोह का किया भंडाफोड़ 6.5 किलो हेरोइन और 9.9 लाख रुपए ड्रग मनी भी की जब्त

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने एक महिला सहित तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर दो नशीले पदार्थों के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है, और उनके कब्जे से 6.5 किलो हेरोइन तथा 9.90 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की है।

इस संबंधी जानकारी देते हुए डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान शमशेर सिंह उर्फ शेरा और चरणजीत कौर उर्फ शरणजीत कौर, दोनों अमृतसर के बचीविंड निवासी तथा जसविंदर सिंह, अमृतसर के रईया निवासी के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों और ड्रग मनी की बरामदगी के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी हुंडई क्रेटा कार भी जब्त कर ली है।

महिला तस्कर व उसके साथी से 6 किलो हेरोइन मिली

पहली कार्रवाई के विवरण साझा करते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमृतसर ग्रामीण कंवलप्रीत सिंह चाहल ने कहा कि संदिग्ध शमशेर उर्फ शेरा और चरणजीत कौर उर्फ शरणजीत कौर के नशा तस्करी में शामिल होने के बारे में विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस टीमों ने थाना अजनाला के अधिकार क्षेत्र में एक नाका लगाया और दोनों को उस समय गिरफ्तार कर लिया जब वे अपनी क्रेटा कार में यात्रा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार की तलाशी के दौरान, पुलिस टीमों ने 6 किलो हेरोइन बरामद की है।

दूसरे केस में आधा किलो हेरोइन व 9.9 लाख ड्रग मनी मिली

एक अन्य कार्रवाई में, एसएसपी ने कहा कि आरोपी जसविंदर सिंह को रईया क्षेत्र से 510 ग्राम हेरोइन और 9,90,000 रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जांच आगे बढ़ने के साथ-साथ आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी होने की संभावना है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान आने वाले दिनों में भी चलता रहेगा। उन्होंने आम लोगों से इस अभियान में पुलिस की सहायता करने और नशा तस्करों व संदिग्ध लोगों संबंधी जानकारी देने की अपील की है।

  • TAGS
  • [post_tags]