Punjab News : कर्मियों की जायज मांग नजरअंदाज नहीं की जाएगी : चीमा

0
145
Punjab News : कर्मियों की जायज मांग नजरअंदाज नहीं की जाएगी : चीमा
Punjab News : कर्मियों की जायज मांग नजरअंदाज नहीं की जाएगी : चीमा

वित्त मंत्री ने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र समाधान के लिए प्रक्रिया तेज करने के निर्देश दिए

Punjab News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक बार फिर से प्रदेश की कर्मचारी यूनियनों को भरोसा दिलाया है कि उनकी हर जायज मांग को पूरा किया जाएगा। वित्त मंत्री चीमा जो कर्मचारियों की शिकायतों के निपटारे के लिए गठित कैबिनेट सब-कमेटी के अध्यक्ष भी हैं, ने शिक्षा विभाग की पांच अलग-अलग कर्मचारी यूनियनों के साथ उनके मुद्दों और मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार-विमर्श करने के लिए विस्तृत बैठकें कीं।

इस संबंध में बातचीत करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि इन बैठकों का उद्देश्य सार्थक बातचीत को बढ़ावा देना है, जो भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की अपने कर्मचारियों के कल्याण और उनकी चिंताओं को योजनाबद्ध तरीके से संबोधित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

यूनियन पदाधिकारियों ने मंत्री को स्थिति से अवगत कराया

विचार-विमर्श के दौरान शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने वित्त मंत्री को यूनियनों की मांगों के संबंध में मौजूदा प्रशासनिक स्थिति तथा उनके समाधान के लिए की जा रही कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। विभाग के पक्ष की गहन समीक्षा करने के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यूनियनों की जायज मांगों का शीघ्र समाधान करने के लिए प्रशासनिक प्रक्रियाओं में तेजी लाएं, ताकि कर्मचारियों को समय पर राहत और सहायता सुनिश्चित की जा सके।

इन यूनियन पदाधिकारियों ने की बैठक

प्रत्येक संगठन के प्रतिनिधियों की प्रमुख मांगों को बड़ी गंभीरता से सुना गया। ये बैठकें पंजाब सिविल सचिवालय में वित्त मंत्री के कार्यालय में आयोजित की गईं। इन सत्रों में बेरोजगार पी.एस.टी.ई.टी. पास आर्ट एंड क्राफ्ट संघर्ष यूनियन, अन-एडेड स्टाफ आॅफ एडेड स्कूल फ्रंट, मुड़ बहाल कच्चे अध्यापक यूनियन, मेरिटोरियस टीचर्स यूनियन तथा बेरोजगार बी.एड. टेट पास अध्यापक यूनियन के प्रतिनिधिमंडलों ने भाग लिया।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : रिवायती पार्टियों ने पंजाब के लोगों को धोखा दिया : मान

  • TAGS
  • [post_tags]