Chandigarh Crime News : 80 क्विंटल भुक्की, 848 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
305
Chandigarh Crime News : 80 क्विंटल भुक्की और 848 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 80 क्विंटल भुक्की और 848 ग्राम हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशों विरुद्ध के तहत प्रदेश पुलिस का छापेमारी अभियान जारी, 311 जगह की छापेमारी

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब में नशे को जड़ से खत्म करने के लिए नशा तस्करों पर पंजाब पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। पंजाब पुलिस की टीमें हर रोज प्रदेश में नशा तस्करों के खिलाफ छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में उन्हें गिरफ्तार कर रही हैं और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त कर रही हैं। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए पंजाब पुलिस ने युद्ध नशों विरुद्ध अभियान को लगातार 303वें दिन भी जारी रखते हुए बड़े स्तर पर छापेमारी की।

पुलिस टीमों ने इस दौरान कुल 311 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान प्रदेश भर में 58 एफआईआर दर्ज कर 73 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 303 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,297 हो गई है। इस छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 848 ग्राम हेरोइन, 80 क्विंटल भुक्की, 543 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 5,570 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

कैबिनेट सब कमेटी कर रही मामले की जांच

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के निर्देश दिए हैं। पंजाब सरकार ने नशों के विरुद्ध इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का भी गठन किया है। इस आॅपरेशन के दौरान 72 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 120 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 311 स्थानों पर छापेमारी की। दिन भर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 317 संदिग्ध व्यक्तियों की भी जांच की।

बीते दिन इतने नशा तस्कर गिरफ्तार किए

गौरतलब है कि बीते रोज भी राज्यभर में 81 एफआईआर दर्ज कर 97 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही 302 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,203 हो गई है। इन छापेमारियों के दौरान गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 3 किलो हेरोइन, 1 किलो अफीम, 1.4 किलो गांजा, 21 किलो भुक्की, 557 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 16,910 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इस अभियान के दौरान 71 गजटेड अधिकारियों की निगरानी में 1,000 से अधिक पुलिस कर्मियों की 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्यभर में 351 स्थानों पर छापेमारी की। उन्होंने आगे बताया कि दिनभर चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने 348 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : पंथ को ढाल बना रहा अकाली दल : मान