Chandigarh Crime News : नशा तस्कर 657 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

0
246
Chandigarh Crime News : नशा तस्कर 657 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : नशा तस्कर 657 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने विशेष अभियान के तहत की छापेमारी, 54 एफआईआई दर्ज करते हुए कुल 65 नशा तस्करों को पकड़ा

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों पर शुरू किए गए युद्ध नशेयां विरुद्ध के 310वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 223 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 54 एफआईआर दर्ज करके 65 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 310 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 43,326 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 657 ग्राम हेरोइन, 440 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 2630 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है।

700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

इस आॅपरेशन के दौरान 48 गजटिड अधिकारियों की निगरानी के अधीन 700 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 100 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 223 स्थानों पर छापेमारी की है। उन्होंने आगे बताया कि दिन भर चले इस आॅपरेशन दौरान पुलिस टीमों ने 242 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच भी की है। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

बताने योग्य है कि पंजाब सरकार ने प्रदेश से नशों के खात्मे के लिए तीन-पक्षीय रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन और प्रीवेंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के रूप में आज 22 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राजी किया है।

बीते दिन इतने नशा तस्कर पकड़े

इसी मुहिम के लगातार 309वें दिन पंजाब पुलिस ने गत दिवस 312 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे प्रदेश में 94 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 79 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 309 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,206 हो गई है। छापों के नतीजे के रूप में गिरफ्तार किए गए नशा तस्करों के कब्जे से 593 ग्राम हेरोइन, 1.2 किलोग्राम अफीम, 1198 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 11,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।

  • TAGS
  • [post_tags]