पंजाब पुलिस का विशेष अभियान जारी, अभी तक 43 हजार से ज्यादा नशा तस्करों को किया जा चुका गिरफ्तार
Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : प्रदेश से नशों के पूर्ण खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा चलाई जा रही नशा विरोधी मुहिम युद्ध नशे विरुद्ध के लगातार 308वें दिन पंजाब पुलिस ने 347 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में 119 नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के बाद 103 एफआईआर दर्ज की गईं। इसके साथ ही, 308 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या अब 43,095 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 2.2 किलो हेरोइन, 595 नशीली गोलियां/कैप्सूल तथा 17,620 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों तथा सीनियर पुलिस सुपरिंटेंडेंट को पंजाब को नशा मुक्त प्रदेश बनाने के लिए कहा है। पंजाब सरकार ने नशों के खिलाफ जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी का गठन भी किया है।
74 अधिकारियों ने किया छापेमारी का नेतृत्व
74 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1000 से अधिक पुलिस कर्मियों वाली 120 से ज्यादा पुलिस टीमों ने राज्य भर में 347 छापे मारे हैं। पुलिस टीमों ने दिन भर चले इस आॅपरेशन के दौरान 355 संदिग्ध व्यक्तियों की भी चेकिंग की। प्रदेश सरकार ने राज्य से नशों के खात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इन्फोर्समेंट, डी-एडिक्शन तथा प्रीवेंशन – लागू की है। पंजाब पुलिस ने ह्यनशा मुक्तिह्ण के हिस्से के रूप में आज 46 व्यक्तियों को नशा मुक्ति तथा पुनर्वास का इलाज करवाने के लिए राजी किया है।
307वें दिन इतने नशा तस्कर पकड़े थे
पंजाब पुलिस की टीमों ने लगातार 307वें दिन भी अपनी विशेष कार्रवाई जारी रखते हुए पंजाब भर में 318 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके बाद पूरे राज्य में 74 एफआईआर दर्ज करके 93 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इससे 307 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 42,888 हो गई है। छापेमारी के नतीजे के रूप में गिरफ्तार नशा तस्करों के कब्जे से 1.5 किलो हेरोइन, 14 किलो भुक्की, 993 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 4450 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। जिक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, डिप्टी कमिश्नरों और एसएसपी को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अगुवाई में 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।


