Chandigarh Crime News : 6.3 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

0
280
Chandigarh Crime News : 6.3 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार
Chandigarh Crime News : 6.3 किलो हेरोइन सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

युद्ध नशे विरुद्ध के 398वें दिन पुलिस ने प्रदेशभर में की छापेमार

Chandigarh Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा मुक्त राज्य बनाने के लिए प्रदेश में एक मार्च 2025 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसे युद्ध नशे विरुद्ध का नाम दिया गया है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन पुलिस टीमें प्रदेश में चिन्हित स्थानों पर छापेमारी करते हुए बड़ी संख्या में नशा तस्करों को काबू करके सलाखों के पीछे भेज रही हैं। इस दौरान पकड़े गए नशा तस्करों से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी जब्त किए जा रहे हैं।

इसी अभियान के 398वें दिन प्रदेश पुलिस ने अपनी कार्रवाई जारी रखते हुए 98 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 6.3 किलोग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 3.5 किलोग्राम भूकी, 421 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की। इसके साथ ही, केवल 398 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 56,806 हो गई है। नशा मुक्ति अभियान के तहत, पंजाब पुलिस ने आज 35 व्यक्तियों को नशा छुड़ाने और पुनर्वास उपचार के लिए राजी किया है।

अपराधियों के 483 ठिकानों पर की छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश के तहत शुरू की गई निर्णायक मुहिम गैंगस्टरां ते वार के 73वें दिन पंजाब पुलिस ने आज पूरे राज्य में गैंगस्टरों के साथियों के पहचाने गए और मैप किए गए 483 ठिकानों पर छापेमारी की। उल्लेखनीय है कि गैंगस्टरां ते वार पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान है, जिसकी शुरुआत 20 जनवरी, 2026 को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव द्वारा की गई थी। सभी जिलों की पुलिस टीमों द्वारा एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) पंजाब के समन्वय से पूरे राज्य में विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।

पुलिस ने बरामद किए 13 हथियार

73वें दिन पुलिस टीमों ने 13 हथियार बरामद करने के बाद 198 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिससे अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,629 हो गई है। इसके अलावा, 72 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 106 व्यक्तियों को जांच और पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीमों ने पांच भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया।

  • TAGS
  • [post_tags]