Punjab Crime News : 6.8 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू

0
371
Punjab Crime News : 6.8 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू
Punjab Crime News : 6.8 किलो हेरोइन के साथ नशा तस्कर काबू

युद्ध नशे विरुद्ध अभियान के तहत प्रदेश भर में पुलिस की छापेमारी, 95 नशा तस्कर गिरफ्तार

Punjab Crime News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब को पूरी तरह से नशा व नशा तस्करों से मुक्त करने के लिए प्रदेश पुलिस का विशेष अभियान एक मार्च 2025 से लगातार जारी है। इस अभियान के तहत प्रदेश पुलिस हर रोज टीमें बनाकर एक साथ पूरे प्रदेश में छापेमारी करती है और नशा तस्करों को गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे भेजती है।

इसी अभियान के 421वें दिन 95 नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 6.8 किलोग्राम हेरोइन और 306 नशीली गोलियां/कैप्सूल बरामद किए गए। इस अभियान के दौरान अब तक कुल 60,898 नशा तस्कर गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसके अतिरिक्त, नशा मुक्ति प्रयासों के तहत आज 29 व्यक्तियों को इलाज और पुनर्वास के लिए प्रेरित किया गया, जो समाज को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पंजाब पुलिस ने कुल 557 जगह की छापेमारी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निदेर्शों के तहत चलाए जा रहे ह्लगैंगस्टरों ते वारह्व अभियान के 96वें दिन पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े 557 स्थानों पर छापेमारी की। जिक्रयोग्य है कि यह अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाना है। एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए जी टी एफ ) के समन्वय से सभी जिलों की पुलिस टीमें लगातार विशेष अभियान चला रही हैं।

96 वें दिन पुलिस की टीमों ने ने 7 हथियारों सहित 291 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। इसके साथ ही अभियान की शुरूआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 24,280 हो गई है। इसके अलावा 93 व्यक्तियों के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई की गई, जबकि 76 व्यक्तियों को पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया। पुलिस ने 8 भगोड़े अपराधियों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे एंटी-गैंगस्टर हेल्पलाइन 93946-93946 पर गुप्त रूप से जानकारी साझा कर अपराध के खिलाफ लड़ाई में सहयोग करें।

  • TAGS
  • [post_tags]