• National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Search
Aaj Samaaj Logo
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Aaj Samaaj Logo
  • National
  • Haryana
  • Sarkari Naukri
  • kaam ki baat
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • वेब स्टोरी
  • Rashifal
  • ई पेपर
Home State Punjab नशा रोकने की तैयारी, पाकिस्तानी कंटेनरों की चेकिंग, स्टेट बॉर्डर भी सील...
  • State
  • Punjab

नशा रोकने की तैयारी, पाकिस्तानी कंटेनरों की चेकिंग, स्टेट बॉर्डर भी सील : Punjab Election

By
Sandeep Seksena
-
January 16, 2022
0
1344
Facebook
Twitter
Pinterest
WhatsApp
    Punjab Election
    Punjab Election

    आज समाज डिजिटल, अंबाला:
    Punjab Election : पंजाब में चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। एक तरफ राजनीतिक पार्टियों ने कमर कस ली है तो दूसरी ओर राज्य प्रशासन भी इसमें पीछे नहीं है। अक्सर माना जाता है कि चुनाव में नशे का दौर शुरू हो जाता है। पंजाब के मामले में तो ये और भी ज्यादा माना जाता है।

    नशा रोकने के लिए पंजाब पुलिस ने बड़ी तैयारी की है। पंजाब के साथ-साथ इस काम में आठ अन्य राज्यों की पुलिस भी मिलकर काम करेगी। इसमें हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ पुलिस भी साथ होगी।

    भारतीय सुरक्षा बल सीमा पार से ड्रग तस्करी को रोकने का काम करेगी। पाकिस्तानी कंटेनरों की जांच तेज हो जाएगी। राज्य के भीतर नशा पकड़ने के लिए हर जिले में टीम तैनात रहेगी। पंजाब से सटे राज्यों के बॉर्डर भी सील किए जाएंगे। इस संबंध में पंजाब के ऊॠढ वीके भवरा ने सभी राज्यों के पुलिस अफसरों से मीटिंग की, जिसके बाद यह प्लानिंग की गई है।

    Read Also: गणतंत्र दिवस पर किस राज्य में कौन से मंत्री ध्वज फहराएंगे, यहां देखें पूरी सूची : Republic Day 2022

    सभी राज्यों में होगा नोडल अफसर Punjab Election

    पंजाब में चुनाव के दौरान किसी भी सूरत में नशा न पहुंचे, इसके लिए हर राज्य में पुलिस का नोडल अफसर होगा। मीटिंग में तय हुआ कि नशे के बारे में कोई भी जानकारी या खुफिया इनपुट मिलने पर तुरंत एक्शन लेंगे। इसकी जानकारी आगे देने के लिए नोडल अफसरों का एक वॉट्सऐप ग्रुप बनेगा, जिसमें उस राज्य के सीनियर अफसर भी रहेंगे। नशे से जुड़े किसी भी आरोपी को तुरंत गिरफ्तार किया जाएगा।

    शेयर होगी कुख्यात तस्करों की जानकारी Punjab Election

    पंजाब समेत दूसरे सभी राज्य अपने यहां के कुख्यात तस्करों के बारे में एक-दूसरे को जानकारी देंगे। इसका फायदा यह है कि सभी राज्यों की पुलिस उनकी मूवमेंट पर नजर रखेगी। उनके पीछे खुफिया एजेंसियों का भी नेटवर्क रहेगा, ताकि अगर वह नशा तस्करी करते हैं तो उन्हें पूरे नेटवर्क के साथ पकड़ा जा सके।

    पेरोल जंपर की सूची भी जारी होगी Punjab Election

    चुनाव में कोई भगौड़ा या पेरोल जंपर गड़बड़ी न करे, इसके लिए भी प्लान तैयार है। पंजाब समेत सभी राज्य अपने यहां के भगौड़े करार दिए आरोपियों और पेरोल जंपरों की लिस्ट एक-दूसरे से शेयर करेंगे। अगर वे किसी के भी राज्य में छुपे हों तो उनकी धरपकड़ की जाएगी।

    चार राज्यों और चंडीगढ़ के ड्रग कंट्रोलर से मंत्रणा Punjab Election

    इस हाईलेवल मीटिंग में हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और चंडीगढ़ के ड्रग कंट्रोलर भी शामिल हुए। इसमें उन्हें चुनाव में मेडिकल नशे पर कार्रवाई के लिए कहा गया। खासकर, सिंथेटिक ड्रग के तौर पर इस्तेमाल होने वाले एफेड्राइन और सुडोफेडराइन पर खास नजर रखने को कहा गया। पंजाब के इलेक्शन नोडल अफसर ईश्वर सिंह ने कहा कि पंजाब में नशे के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति रहेगी।

    Punjab Election

    Read Also : कांप गया हरियाणा, अभी और गिरेगा पारा : Weather Condition In Haryana

    Read Also: बूस्टर डोज के चक्कर में बैंक अकाउंट हो गया खाली : Online Fraud

    Connect With Us:-  Twitter Facebook

    • TAGS
    • [post_tags]
    • TAGS
    • all states will have nodal officers
    • checking of Pakistani containers
    • Consultation with drug controller of four states and Chandigarh
    • list of payroll jumpers will also be released
    • Preparation to stop intoxication
    • Punjab Election
    • state border also sealed
    • will share information about notorious smugglers
    Facebook
    Twitter
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleकांप गया हरियाणा, अभी और गिरेगा पारा : Weather Condition In Haryana
      Next articleअब ठीक हैं लता मंगेशकर, डॉक्टरों ने जारी किया हेल्थ अपडेट Lata Mangeshkar Health Update
      Sandeep Seksena
      Sign in
      Welcome! Log into your account
      Forgot your password? Get help
      Password recovery
      Recover your password
      A password will be e-mailed to you.
      
      

      लेटेस्ट न्यूज़

      • Watch MS Dhoni Retirement Video: संन्यास पर धोनी ने दिया पहला रिक्शन, खत्म हुआ कैप्टन कूल माही का सफर, फेवरेट सांग के साथ अलविदा
      • Akshaya Navami 2026: 18 नवंबर को है आंवला नवमी, करें 5 शुभ चीजों का दान, मिलता है अक्षय फल
      • IPL 2027: मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों में बड़ा फेरबदल, धोनी समेत कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी
      • Khatu Shyam Special Train: एकादशी पर खाटूश्याम बाबा के दर्शन होंगे आसान! दिल्ली सराय रोहिल्ला से रींगस के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेन, देखें शेड्यूल

      Trending Post

      MS Dhoni Retires: महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा करोड़ों फैंस का दिल, चुपचाप IPL से लिया संन्यास, अब कभी खेलने नहीं उतरेंगे

      November 17, 2026

      7000 रुपये लीटर बिकेगा दूध! हिमाचल के बिलासपुर में खुला राज्य का पहला ‘डोंकी फार्म’, जानें आखिर क्यों इतना महंगा है यह दूध?

      November 16, 2026

      Badrinath Dham News: बदरीनाथ धाम में दर्शन का आज आखिरी दिन, रात 9:37 बजे शीतकाल के लिए बंद होंगे कपाट

      November 16, 2026

      POPULAR POSTS

      Watch MS Dhoni Retirement Video: संन्यास पर धोनी ने दिया पहला रिक्शन, खत्म हुआ कैप्टन कूल माही का सफर, फेवरेट सांग के साथ अलविदा

      November 17, 2026

      Akshaya Navami 2026: 18 नवंबर को है आंवला नवमी, करें 5 शुभ चीजों का दान, मिलता है अक्षय फल

      November 17, 2026

      IPL 2027: मिनी ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों में बड़ा फेरबदल, धोनी समेत कई बड़े खिलाड़ियों की छुट्टी

      November 17, 2026

      POPULAR CATEGORY

      • National
      • Haryana
      • Sarkari Naukri
      • kaam ki baat
      • Entertainment
      • Lifestyle
      • वेब स्टोरी
      • Rashifal
      • ई पेपर

      ABOUT US

      aajsamaaj.com is owned by Good Morning India Media Private Limited.
      आजसमाज No. 1 हिन्दी न्यूज़ चैनल। aajsamaaj.com पर पढ़ें हर छोटी से छोटी ताज़ा खबरें हिंदी में | प्रदेश की ताजा समाचार, जाने व्यापार, बॉलीवुड, खेल और राजनीति कि ख़बरें, हिन्दी समाचार, UP election, election live update, Hindi News, live news in Hindi, watch live tv, Breaking news in Hindi, trending videos, Sports, business, film and Entertainment से जुड़ी सभी ताज़ा खबरें हिंदी में|

      Contact us: support@aajsamaaj.com

      FOLLOW US

      Facebook
      Linkedin
      RSS
      Twitter
      Youtube
      Google News

      © AAJSAMAAJ 2009 - 2026 by Good Morning India Media Private Limited | ALL RIGHTS RESERVED

      • About us
      • Privacy Policy
      • Terms and Conditions