Chandigarh Breaking News : पंजाब के अंतिम छोर तक पहुंच रहा नहरी पानी : गोयल

0
302
Chandigarh Breaking News : पंजाब के अंतिम छोर तक पहुंच रहा नहरी पानी : गोयल
Chandigarh Breaking News : पंजाब के अंतिम छोर तक पहुंच रहा नहरी पानी : गोयल

कहा, वर्तमान सरकार ने आजादी के बाद पहली बार सरहिंद नहर और पटियाला फीडर सहित प्रमुख नहरों की क्षमता बढ़ाई

Chandigarh Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़ : पंजाब के जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने कहा है कि प्रदेश सरकार का पूरा फोकस किसान और ग्रामीण विकास पर है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के अंतिम छोर तक सिंचाई के लिए नहरी पानी की सुविधा उपलब्ध है। जोकि पहले कभी किसानों ने सोचा भी नहीं था। गोयल ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2022-23 से 2025-26 तक 5640 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य पूरे किए गए।

वित्तीय वर्ष 2022-23 में 878 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट, 2023-24 में 1251 करोड़ रुपये के कार्य और 2024-25 में 1786 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए, जबकि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 1725 करोड़ रुपये के विकास कार्य किए गए हैं। इन कार्यों में नहरों और खालों की लाइनिंग एवं मरम्मत शामिल है, जिससे राज्य के दूर-दराज क्षेत्रों के किसानों तक नहरी पानी पहुंचाना संभव हुआ।

पिछले तीन साल में बदली सूरत

कैबिनेट मंत्री ने विशेष रूप से कहा कि आजादी के बाद पहली बार सरहिंद नहर और पटियाला फीडर सहित प्रमुख नहरों की क्षमता में वृद्धि की गई है, जिससे जल प्रवाह पर बेहतर नियंत्रण और मांग वाले क्षेत्रों में सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ी है।उन्होंने आगे बताया कि पिछले तीन वर्षों के दौरान लगभग 2600 किलोमीटर नहरों की लाइनिंग की गई है, जिसमें अकेले वित्तीय वर्ष 2024-25 में 960 किलोमीटर से अधिक नहरों की लाइनिंग शामिल है।

इस वर्ष विशेष रूप से ईंटों से पक्के किए गए तथा पाइपलाइन आधारित खालों पर ध्यान केंद्रित किया गया, ताकि अंतिम छोर तक सिंचाई का पानी पहुंचाया जा सके। गोयल ने बताया कि सेम की पुरानी समस्या और रिसाव को दूर करने के लिए विभाग द्वारा लगभग 774.80 करोड़ रुपये की लागत से सरहिंद फीडर की रीलाइनिंग की गई है। इस परियोजना के अंतर्गत लगभग 100 किलोमीटर रीलाइनिंग का कार्य पूरा किया जा चुका है।

खालों की बहाली के लिए चलाया विशेष अभियान

उन्होंने बताया कि खालों की बहाली के लिए चलाए गए राज्य स्तरीय अभियान के तहत 20 से 30 वर्षों से बंद पड़े 6900 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 18,349 खालों को पुनर्जीवित किया गया है। इसके परिणामस्वरूप 1300 से अधिक स्थानों पर पहली बार सिंचाई के लिए नहरी पानी पहुंचाया गया, जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान 400 से अधिक स्थानों तक पानी पहुंचाया गया। उन्होंने कहा कि खालों की 25 वर्षों से पहले मरम्मत पर रोक लगाने वाली नीति को समाप्त कर दिया गया है, जिसके बाद मनरेगा और राज्य फंड के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत कार्य किए गए। पिछले दो वर्षों में 900 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 1277 से अधिक खालों की मरम्मत या बहाली की गई है।

ये भी पढ़ें : Punjab Breaking News : वीबीजी रामजी गरीब विरोधी बिल : डॉ. बलबीर सिंह

  • TAGS
  • [post_tags]