Punjab Breaking News : देश के लोगों को लूट रही भाजपा : अमन अरोड़ा

0
156
Punjab Breaking News : देश के लोगों को लूट रही भाजपा : अमन अरोड़ा
Punjab Breaking News : देश के लोगों को लूट रही भाजपा : अमन अरोड़ा

कहा, तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई से एक बार फिर आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर बोझ डाला

Punjab Breaking News (आज समाज), चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई को लेकर भाजपा की केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कुछ मुट्ठी भर कापोर्रेट घरानों को फायदा पहुंचाते हुए आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों को आर्थिक तंगी में धकेल दिया है। आप पंजाब के स्टेट प्रेसिडेंट अमन अरोड़ा ने कहा कि 12 साल पहले सत्ता में आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उसके बावजूद आज पूरा देश बढ़ती महंगाई से पैदा हुई मुश्किलों का सामना कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने एक बार फिर आम लोगों, किसानों और छोटे व्यापारियों पर तेल की बढ़ती कीमतों और महंगाई का बोझ डाल दिया है।

देश से किए वादे पूरे नहीं कर रहे पीएम

पूरा देश देख रहा है कि 12 साल पहले सत्ता में आने से पहले पीएम मोदी ने जो बड़े-बड़े वादे किए थे, उसके बावजूद लोग महंगाई की मार झेल रहे हैं। तेल और एलपीजी की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए अमन अरोड़ा ने कहा कि पश्चिम बंगाल चुनाव के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 943 रुपए बढ़ाकर छोटे बिजनेसमैन और ट्रेडर्स पर भारी चोट की है।

इसके साथ ही केंद्र ने पेट्रोल की कीमत में 3.14 रुपए प्रति लीटर, डीजल की कीमत में 3.11 रुपए प्रति लीटर और सीएनजी की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है। यह देश के लोगों के लिए शर्मनाक तोहफा है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को सिर्फ़ चुनाव के समय ही लोगों की भलाई याद आती है, लेकिन वोट मिलने के बाद वह लोगों पर आर्थिक बोझ डाल देती है।

चुनिंदा लोगों को लाभ पहुंचा रही केंद्र सरकार

अमन अरोड़ा ने कहा कि भाजपा चुनाव के समय लोगों की भलाई की बात करती है, लेकिन वोट मिलने के बाद वह लोगों की मेहनत की कमाई लूटने लगती है। कीमतों में यह बढ़ोतरी सिर्फ़ सत्ताधारी पार्टी के करीबी कुछ चुनिंदा कापोर्रेट घरानों को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है। आप पंजाब के स्टेट प्रेसिडेंट ने कहा कि डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर धान की बुआई के सीजन में खेती के कामों पर पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि धान की बुआई के दौरान किसानों को सिंचाई के लिए हजारों लीटर पानी और तेल की जरूरत होती है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर उनके खेती के कामों पर पड़ेगा और उन पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।

  • TAGS
  • [post_tags]