Amritsar Crime News : डीएम आत्महत्या केस में बुरा फंसा भुल्लर परिवार

0
242
Amritsar Crime News : डीएम आत्महत्या केस में बुरा फंसा भुल्लर परिवार
Amritsar Crime News : डीएम आत्महत्या केस में बुरा फंसा भुल्लर परिवार

मृतक की पत्नी के बयान पर लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और पीए पर केस दर्ज, मृतक की पत्नी ने इस केस में किए सनसनीखेज खुलासे

Amritsar Crime News (आज समाज), अमृतसर : पंजाब वेयरहाउस डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा के आत्महत्या मामले में नाम आने पर पंजाब के पूर्व जेल मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर बुरी तरह से फंस गए हैं। ज्ञात रहे कि डीएम रंधावा ने गत दिवस सल्फास खाने के बाद एक वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। जिसमें वह कह रहा था कि उसने सल्फास खा लिया है और अब उसका बचना मुश्किल है। इसके साथ ही उसने इस वीडियो में आत्महत्या के पीछे लालजीत सिंह भुल्लर का नाम लिया था। यह वीडियो वायरल होने के तुरंत बाद भुल्लर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। जबकि सीएम मान ने तुरंत इस मामले की जांच के आदेश दे दिए थे।

इन धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ

गगनदीप सिंह रंधावा के सुसाइड के आरोप में अमृतसर में आम आदमी पार्टी सरकार के मंत्री लालजीत भुल्लर, उनके पिता सुखदेव भुल्लर और निजी सचिव (पीए) दिलबाग सिंह के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। तीनों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 यानी आत्महत्या के लिए उकसाने, 351(3)- जानलेवा धमकी और 3(5) – जुर्म में साथ देने की धाराएं लगाई गई हैं।

मृतक की पत्नी ने यह आरोप लगाए

पुलिस ने रंधावा की पत्नी उपिंदर कौर की शिकायत पर आधी रात को यह केस दर्ज किया। पत्नी ने कहा कि मंत्री ने उन्हें धमकाया कि गैंगस्टर मेरे पाले हुए हैं। तेरे परिवार को खत्म करने के लिए एक इशारा ही काफी है। अगर तू मेरे नियमों को नहीं मान सकता तो तुझे जिंदा रहने का हक नहीं, तू जहर खा ले।

इसके बाद पति ने सुसाइड कर लिया। रंधावा ने शनिवार (21 मार्च) की सुबह सुसाइड किया था। इसके बाद सरकार ने मंत्री से तुरंत इस्तीफा लेकर डैमेज कंट्रोल की कोशिश की। मगर, परिवार के एफआईआर करने पर अड़ने और विरोधियों के एकजुट होने के बाद केस दर्ज करना पड़ा। इस मामले में अब विरोधी दल भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा संयुक्त रूप से आज (22 मार्च) चंडीगढ़ में सीएम आवास का घेराव करेंगे। इसमें मृतक अफसर का परिवार भी उनके साथ होगा।

  • TAGS
  • [post_tags]